24.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन भुगतान प्रणाली संचालकों पर आरबीआई की कार्रवाई, लगाया लाखों का जुर्माना

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने भुगतान प्रणाली संचालकों (पीएसओ) वीजा वर्ल्डवाइड, ओला फाइनेंशियल सर्विसेज और मनप्पुरम फाइनेंस पर जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना, नियामक अनुपालन में खामियों को लेकर लगाया गया है।
आरबीआई द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केवाईसी (Know Your Customer) के वर्ष 2016 के दिशानिर्देशों के कुछ प्रावधानों का अनुपालन न करने के लिए मनप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड पर 41.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा ओला फाइनेंस सर्विसेज पर 33.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आदेश में आगे लिखा गया है कि प्रीपेड भुगतान उपकरण और बिना कार्ड के लेनदेन से जुड़े कुछ प्रावधानों के उल्लंघन के लिए दो भुगतान प्रणाली संचालकों (पीएसओ), ओला फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड और वीजा वर्ल्डवाइड पर भी जुर्माने के आदेश जारी किए गए हैं। बताया गया है कि इन दोनों पीएसओ ने प्रीपेड पेमेंट उपकरणों के इस्तेमाल के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है। इसके अलावा बिना कार्ड के लेनदेन से जुड़े नियमों का भी उल्लंघन किया गया है। इसके एवज में ओला फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड पर 54.15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा वीजा वर्ल्डवाइड लिमिटेड पर 240.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
आगे बताया गया है कि मनप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड और ओला फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड ने केवाईसी को लेकर आरबीआई के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया है। आरबीआई द्वारा इससे पहले दोनों पीएसओ को नोटिस जारी किया गया था। इसमें पूछा गया था कि आखिर क्यों दोनों पीएसओ पर जुर्माना न लगाया जाए? दोनों पीएसओ के लिखित जवाब के बाद आरबीआई ने यह फैसला लिया कि दोनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
आगे बताया कि वीजा वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड लेन देन से जुड़े एक प्रमाणीकरण समाधान को बिना आरबीआई की अनुमति के लागू कर दिया था। इस वजह से इकाई को आरबीआई द्वारा एक नोटिस जारी किया गया और पूछा गया कि आखिर क्यों जुर्माना न लगाएं? इसके बाद वीजा वर्ल्डवाइड प्राइवेट लिमिटेड के जवाब से आरबीआई को संतुष्टि नहीं मिली। इस वजह से इकाई पर जुर्माना लगाया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...