23.3 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा-जलवायु परिवर्तन के बावजूद देश में अनाज और बागवानी उत्पादों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ

नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों के बावजूद भारत ने इस वर्ष 3 करोड़ 76 लाख टन अनाज और 3 करोड़ 77 लाख टन बागवानी उत्पादों की पैदावार की है। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहा कि वैज्ञानिक अब किसानों के साथ मिलकर काम करने के लिए सीधे खेतों में जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेत बचाओ अभियान के तहत 1600 से अधिक वैज्ञानिक दल 728 जिलों में पहुंचे। ये वैज्ञानिक विशेष रूप से उन जिलों में पहुंचे, जिनके अल नीनो से दुष्प्रभावित होने की आशंका हैं। उन्होंने लगभग एक करोड़ किसानों से संपर्क किया।

मंत्री ने कहा कि सरकार मिशन आईसीएआर-100 शुरू करेगी, जिसके अंतर्गत 100 युवा वैज्ञानिक ग्राम चुनौती के तहत काम करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि इस चुनौती के दौरान युवा वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, रोबोटिक्स, सटीक कृषि और जलवायु-अनुकूल खेती जैसे भविष्योन्मुखी क्षेत्रों में नवाचार करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रालय 100 जलवायु-अनुकूल गांवों का विकास भी करेगा जो जलवायु-लचीली, टिकाऊ और आधुनिक कृषि के लिए आदर्श मॉडल के रूप में कार्य करेंगे। मंत्री ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने पिछले वर्ष के दौरान 44 फसलों में 386 उन्नत किस्में विकसित की हैं, जिनमें से 94 प्रतिशत जलवायु-लचीली हैं और 29 जैव-पोषक तत्वों से भरपूर हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...