27.2 C
Dehradun
Friday, August 28, 2026


spot_img

ईडी ने आतंकी वित्तपोषण और घुसपैठ मामले में 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित आतंकी वित्तपोषण और अवैध घुसपैठ नेटवर्क से जुड़े एक मामले में आज 13 स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और मुर्शिदाबाद, हरियाणा में फरीदाबाद के बल्लभगढ़, उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद, दिल्ली और अन्य स्थान शामिल हैं। यह मामला उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों की भारत में अवैध घुसपैठ कराने, जाली भारतीय पहचान पत्र बनवाने और देश के विभिन्न हिस्सों में उनके पुनर्वास में कथित रूप से शामिल संगठित गिरोह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है। पश्चिम बंगाल के कलिकपुर स्थित हरौरा अल-जमियातुल इस्लामिया दारुल उलूम में तलाशी के दौरान 40 लाख रुपये नकद और सोने के सिक्के बरामद हुए।

जांच के दौरान एक मजबूत वित्तीय नेटवर्क का खुलासा हुआ है जिसमें कुछ धर्मार्थ ट्रस्ट और संस्थाएं शामिल हैं। इन पर कथित रूप से भारी मात्रा में विदेशी चंदा प्राप्त करने और उसे कई बैंक खातों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध गतिविधियों में इस्तेमाल करने का आरोप है। प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि नकद निकासी और कई छोटी-छोटी धनराशि के हस्तांतरण के माध्‍यम से संदिग्ध लाभार्थियों को धनराशि भेजी गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सरकार ने प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बफर स्टॉक से प्याज की...

0
नई दिल्ली। सरकार ने आने वाले महीनों में प्याज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और मौसमी कीमतों को कम करने के लिए बफर स्टॉक...

प्रधानमंत्री मोदी 29 अगस्त को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उज्बेकिस्तान और किर्गिस्‍तान की चार दिन की यात्रा पर रवाना होंगे। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के...

नेपाल में बाढ़ से 84 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया : विदेश मंत्रालय

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल में बाढ़ के बाद अभी भी 290 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो पाया है,...

नेपाल में बाढ़ से मृतकों की संख्या 359 हुई, हजारों लोग लापता

0
नई दिल्ली। नेपाल में कल आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 359 हो गई है और हजारों लोग लापता हैं। अधिकारी लापता लोगों...

उत्तराखंड को वन एवं जैव विविधता संरक्षण के लिये केंद्र सरकार का मिल रहा...

0
देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध वन संपदा, जैव विविधता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन के लिए केंद्र सरकार का राज्य को निरंतर सहयोग...