19.1 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

वायुसेना की बढ़ेगी ताकत: अमेरिकी कंपनी जीई से $1 बिलियन का फाइटर जेट इंजन सौदा, सितंबर तक डील होने की उम्मीद

नई दिल्ली : भारत अपनी वायुसेना की ताकत को और मजबूत करने के लिए जल्द ही एक और बड़ा रक्षा सौदा करने जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, भारत और अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के बीच लगभग 1 बिलियन डॉलर (करीब 8,300 करोड़ रुपये) का समझौता सितंबर तक हो सकता है। इस समझौते के तहत जीई, भारतीय लड़ाकू विमान एलसीए तेजस मार्क-1ए के लिए 113 नए जीई-404 इंजन उपलब्ध कराएगी।हाल ही में केंद्र सरकार ने 97 और एलसीए तेजस मार्क-1ए विमान खरीदने की मंजूरी दी थी। इससे पहले, 83 विमानों के लिए 99 जीई-404 इंजन का सौदा हो चुका है। अब जो 113 इंजन खरीदे जाएंगे, वे 97 नए विमानों में लगाए जाएंगे। इस तरह, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को कुल मिलाकर 212 इंजन लगातार सप्लाई मिल जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक जीई हर महीने दो इंजन भारत को सप्लाई करेगी। एसएएल का लक्ष्य है कि पहले 83 विमान 2029-30 तक वायुसेना को सौंप दिए जाएं। उसके बाद 97 विमानों का दूसरा बैच 2033-34 तक तैयार कर दिया जाएगा। एचएएल, जीई से जीई-414 इंजन खरीदने के लिए भी बातचीत कर रहा है। इस सौदे की कीमत करीब 1.5 बिलियन डॉलर(12,500 करोड़ रुपये) हो सकती है। खास बात यह है कि इस समझौते में 80 प्रतिशत तकनीक भारत को ट्रांसफर की जाएगी। भारत को कुल 200 जीई-414 इंजन चाहिए होंगे, 162 इंजन एलसीए मार्क-2 लड़ाकू विमानों के लिए। 10 इंजन एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) प्रोटोटाइप्स के लिए।
भारतीय वायुसेना के पुराने मिग-21 लड़ाकू विमान अब पूरी तरह से रिटायर किए जा रहे हैं। उनकी जगह भारतीय तकनीक से बने तेजस विमानों को शामिल किया जाएगा। इससे देश की रक्षा तैयारियों में मजबूती आएगी और दुश्मन देशों को स्पष्ट संदेश जाएगा कि भारत अब पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ रहा है। इस परियोजना से देशभर की छोटी और मझली रक्षा कंपनियों (एसएमई) को भी बड़ा कारोबार मिलेगा।भारत पहले से ही अपना स्वदेशी फाइटर जेट इंजन विकसित करने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए भारत की साझेदारी फ्रांस की कंपनी सफरान से की जा रही है। लक्ष्य है कि आने वाले समय में भारत को किसी विदेशी कंपनी पर निर्भर न रहना पड़े।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सड़क डिजाइन और सुरक्षा में सुधार के लिए 40,000 करोड़ रुपये से अधिक व्‍यय:...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि सरकार ने देश भर में दुर्घटना की आशंका वाले स्‍थलों...

रेलवे पटरियों पर दुर्घटनाएं रोकने को देशभर में अंडरपास बनाए जाएंगे: रेल मंत्री अश्विनी...

0
नई दिल्ली। रेलवे पटरियों को पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे देशभर में सुविधाजनक भूमिगत मार्ग बनाएगा। रेल मंत्री...

आयात निर्भरता घटाने को भारत ने महत्वपूर्ण खनिज खोज पर जोर बढ़ाया: केंद्रीय मंत्री...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि भारत महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को बढ़ावा दे रहा है,...

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...