नई दिल्ली: एअर इंडिया ने अपनी नैरोबॉडी नेटवर्क में अस्थायी कटौती का एलान किया है, जो 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी। यह कदम एयरलाइन की ऑपरेशनल स्थिरता को बेहतर बनाने और यात्रियों को आखिरी समय की परेशानी से बचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस कटौती के तहत एअर इंडिया ने तीन मार्गों पर अपनी सेवाएं पूरी तरह अस्थायी रूप से रोक दी हैं, जबकि 19 अन्य मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम की गई है।
इन बदलावों के बावजूद एयर इंडिया अपने नैरोबॉडी विमानों से प्रतिदिन लगभग 600 उड़ानों का संचालन जारी रखेगी, जो 120 घरेलू और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय मार्गों को कवर करेंगे। यह कदम एयरलाइन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह परिचालन सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखे।
एअर इंडिया ने इस फैसले के लिए यात्रियों से माफी मांगी है और कहा है कि जिन यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं, उनसे संपर्क किया जा रहा है। उन्हें वैकल्पिक उड़ानों पर फिर से बुकिंग, मुफ्त रीशेड्यूलिंग या पूरी रिफंड का विकल्प दिया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए नई शेड्यूल वेबसाइट, मोबाइल ऐप और संपर्क केंद्र पर उपलब्ध कराई जा रही है। एअर इंडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह कटौती अस्थायी है और जल्द से जल्द पूरी सेवा बहाल करने की योजना बनाई जा रही है। कंपनी ने यह भरोसा दिलाया कि वह अपने यात्रियों, क्रू और विमानों की सुरक्षा को हमेशा सर्वोपरि मानती है और इस फैसले के पीछे यही सोच है।
एअर इंडिया ने 15 जुलाई तक घटाई उड़ानों की संख्या
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















