17.5 C
Dehradun
Wednesday, March 12, 2025
Advertisement

देहरादून से नैनीताल-बागेश्वर व मसूरी के लिए हवाई सेवा शुरू

देहरादून। उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने पर सरकार जोर दे रही है। जिसके तहत तमाम शहरों को हेली सेवाओं से भी जोड़ रही है। ताकि, ज्यादा से ज्यादा पर्यटक आ सकें। इसी कड़ी में देहरादून से नैनीताल, बागेश्वर और मसूरी के साथ ही हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए हेली सेवा शुरू हो गई है। जिसका शुभारंभ सीएम पुष्कर धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी कहा कि ‘उड़ान’ योजना के तहत शुरू की जा रही इन चार हेली सेवाओं से राज्य में पर्यटन और आर्थिक विकास को गति मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बागेश्वर, नैनीताल और मसूरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थल हैं। इन क्षेत्रों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वादियां, हरे-भरे पहाड़, ऐतिहासिक मंदिर और समृद्ध संस्कृति देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
नैनीताल अपनी मनोरम झीलों, नयना देवी शक्तिपीठ और कैंची धाम जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। सरयू और गोमती नदी के पावन संगम पर स्थित बागेश्वर का क्षेत्र पवित्र बागनाथ मंदिर और प्रसिद्ध उत्तरायणी मेले के लिए जाना जाता है। हेली सेवा की शुरुआत से अब इन क्षेत्रों की प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों का आनंद लेने वाले पर्यटक यहां और भी आसानी से पहुंच सकेंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य में हवाई संपर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए घरेलू उड़ानों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही उत्तराखंड को वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार के लिए भी लगातार प्रयासरत है। इन हेली सेवाओं के शुभारंभ के दौरान हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले लोगों से सीएम धामी ने वर्चुअली बातचीत भी की। देहरादून से मसूरी की हेली सेवा श्उत्तराखंड हवाई संपर्क योजना के तहत संचालित की जा रही है। जबकि, बाकी 3 हेली सेवाएं केंद्र सरकार की ‘क्षेत्रीय संपर्क योजना’ के तहत संचालित की जा रही है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून से इन स्थानों पर पहुंचने में सड़क मार्ग से लगभग 8 से 10 घंटे लगते हैं। अब हेली सेवा शुरू होने से यह यात्रा करीब 1 घंटे की हो जाएगी। इमरजेंसी की स्थिति में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने आम आदमी को भी हवाई यात्रा करने में सक्षम बनाने के उद्देश्य से उड़ान योजना शुरू की थी।
उत्तराखंड में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाएं शुरू करने की योजनाः इस योजना ने उत्तराखंड में हवाई संपर्क को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसके अंतर्गत राज्य के कई हिस्सों में हवाई पट्टियों और हेलीपोर्ट्स का विकास किया गया है। उत्तराखंड में 18 हेलीपोर्ट्स से हेली सेवाओं के संचालन की दिशा में कार्य किया जा रहा है, जिनमें से अब तक 12 हेलीपोर्ट्स पर सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं।
प्रदेश के इन शहरों से जुड़ी अब तक हेली सेवाः इन हेली सेवाओं से अब तक गौचर, श्रीनगर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, पंतनगर, चंपावत और अल्मोड़ा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि हेली सेवाएं राज्य में न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी। बल्कि, दैवीय आपदा के समय दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों के लिए भी एक जीवन रेखा के रूप में भी कार्य करेंगी।
शुरू की गई हेली सेवाओं के संचालन का समय और किरायाः देहरादून से नैनीताल का किराया 4,500 रुपए प्रति यात्री रखा गया है। देहरादून से सुबह 8.15 और दोपहर 2.25 बजे हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। इसी तरह नैनीताल से वापसी के लिए सुबह 9.10 और दोपहर 3.20 बजे उड़ान भरेगा। देहरादून से बागेश्वर का किराया 4,000 रुपए प्रति यात्री रखा गया है। देहरादून से सुबह 10.20 और दोपहर 12.30 बजे हेलीकॉप्टर उड़ान भरेगा। इसी तरह बागेश्वर से सुबह 11.10 और दोपहर 1.20 बजे वापसी होगी। हल्द्वानी से बागेश्वर का किराया 3,500 रुपए प्रति यात्री रखा गया है। हल्द्वानी से सुबह 8.30 और दोपहर 2.45 बजे उड़ान भरेगा। इसी तरह बागेश्वर से सुबह 9.00 और दोपहर 3.00 बजे वापसी के लिए हेलीकॉप्टर उड़ेगा। देहरादून से मसूरी का किराया 2,578 रुपए प्रति यात्री रखा गया है। कितना सीटर और हफ्ते में कितने दिन उड़ान भरेगा हेलीकॉप्टर? वहीं, देहरादून-मसूरी के बीच 5 सीटर, जबकि अन्य जगहों के लिए 7 सीटर हेलीकॉप्टर सेवाएं देंगी। देहरादून से बागेश्वर, नैनीताल और हल्द्वानी से बागेश्वर की हेली सेवा हफ्ते में सातों दिन एवं दिन में दो बार संचालित होंगी। इसके अलावा मसूरी-देहरादून हेली सेवा पहले महीने में रोजाना एक उड़ान भरेगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुश्किलों में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया FIR दर्ज...

0
नई दिल्ली: राउज एवेन्यू कोर्ट ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल और मटियाला सीट से विधायक गुलाब...

केंद्र-दिल्ली सरकार के बीच हुआ समझौता, यमुना में होगा नौका विहार

0
नई दिल्ली: दिल्ली की यमुना नदी में पर्यटक जल्द ही नौका विहार कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने सोनिया विहार से जगतपुर स्थित शनि मंदिर...

मॉरीशस का सर्वोच्च पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय बने PM मोदी

0
पोर्ट लुईस। मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द...

पाक ट्रेन हाईजैक: बलूच आर्मी ने 20 सैन्य कर्मियों की हत्या का किया दावा

0
इस्लामाबाद: बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार को जारी एक बयान में दावा किया कि उसने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर कब्जा कर लिया है...

जलवायु परिवर्तन संपूर्ण विश्व के लिए एक गंभीर चुनौती के रूप में सामने खड़ाः...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा-चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए। सीएम ने...