नई दिल्ली। वायुसेना और थलसेना ने साथ मिलकर पैरा-ड्रॉप अभियान के तहत लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्र में आरोग्य मैत्री हेल्थ क्यूब को पहुंचाया। आरोग्य मैत्री क्यूब दुनिया का पहला एयर-लिफ्ट पोर्टेबल अस्पताल है। रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि यह अपनी तरह का पहला सटीक पैरा-ड्रॉप अभियान है। इसे भीष्म परियोजना (भारत हेल्थ इनिशिएटिव फार सहयोग हित एंड मैत्री) के तहत विकसित किया गया है। इस अभियान ने पहाड़ी क्षेत्रों में भी मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रभावी संचालन की क्षमता प्रदर्शित की है।
सफल पैरा-ड्रॉप ने सशस्त्र बलों के तालमेल और समय पर और प्रभावी सहायता प्रदान करने की क्षमता को भी प्रदर्शित किया है। वायुसेना ने क्यूब को एयरलिफ्ट करने और सटीक रूप से पैरा-ड्रॉप करने के लिए अपने उन्नत सामरिक परिवहन विमान सी-130जे सुपर हरक्यूलिस का उपयोग किया। थलसेना की पैरा ब्रिगेड ने उन्नत सटीक ड्रॉप उपकरणों का उपयोग करके क्यूब को गिराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह पोर्टेबल हेल्थ क्यूब आपात स्थिति में मददगार हो सकते हैं। आरोग्य मैत्री क्यूब्स 72 क्यूब्स से बने हैं। वायुसेना के अनुसार, पोर्टेबल अस्पताल में दो मास्टर क्यूब होते हैं, प्रत्येक में 36-36 मिनी क्यूब होते हैं। इसका वजन 720 किलोग्राम है। जरूरत पड़ने पर मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए केवल 12 मिनट में हवाईमार्ग से प्रभवित क्षेत्र में पहुंचाया जा सकता है। वायुसेना ने हाल ही में आगरा में भीष्म पोर्टेबल अस्पताल का परीक्षण किया था।जनवरी 2023 में ग्लोबल साउथ समिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना की घोषणा की थी। इसके तहत भारत प्राकृतिक आपदाओं या मानवीय संकटों से प्रभावित किसी भी विकासशील देश को आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति प्रदान करेगा। यह उन्नत चिकित्सा सुविधाओं से भी सुसज्जित है, जिसमें आपरेशन थियेटर, एक्स-रे मशीन, रक्त परीक्षण उपकरण, वेंटिलेटर, जनरेटर, स्ट्रेचर, माड्यूलर चिकित्सा उपकरण, शामिल हैं। फायरिंग में घायल होने, जलने, सर्जरी, फ्रैक्चर में ये मददगार हैं। सौर ऊर्जा और बैटरियों का उपयोग इसकी स्थिरता और दक्षता को और बढ़ाता है। इस क्यूब से 200 से अधिक रोगियों का इलाज हो सकता है।
भारतीय सेना का कमाल, 15000 फीट की ऊंचाई पर पहुंचाया दुनिया का पहला पोर्टेबल अस्पताल
Latest Articles
मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ...
मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म...
सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...
देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...
सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

















