23.5 C
Dehradun
Sunday, April 19, 2026


spot_img

पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने संघर्ष क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने संघर्ष क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। श्री मोदी ने आज केरलम के  पालक्काड़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पश्चिम एशिया संघर्ष पर सरकार के दृष्टिकोण का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि सरकार देश पर इस संघर्ष के प्रभाव को कम करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारतीयों की सुरक्षा के लिए वे, संघर्ष प्रभावित देशों के नेताओं के साथ लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दूतावास प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों की सहायता के लिए चौबीसों घंटे कार्यरत हैं।

श्री मोदी ने इस संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने और भड़काऊ बयान देने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। प्रधानमंत्री ने प्रमुख राजनीतिक दलों, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा और संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा पर भी तीखा हमला करते हुए उन पर राज्य को भ्रष्टाचार के जाल में फंसाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केवल एनडीए गठबंधन ही जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सकता है।

बाद में, प्रधानमंत्री ने त्रिशूर जिले में  रोड शो किया। इस दौरान वे विशेष रूप से तैयार वाहन में स्वराज राउंड से गुजरे और सड़क के दोनों ओर जमा लोगों का अभिवादन किया। भीषण गर्मी के बावजूद, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्‍वागत किया। राज्‍य में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम नरेंद्र मोदी का चार दलों पर निशाना

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए देश की माताओं-बहनों से माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'नारी शक्ति वंदन...

एआई गवर्नेंस के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नीति और नियामक निर्णयों को मिलेगा समर्थन

0
नई दिल्ली। सरकार ने हाल ही में गठित एआई गवर्नेंस एंड इकोनॉमिक ग्रुप-एआईजीईजी के कामकाज में सहयोग देने के लिए एक प्रौद्योगिकी और नीति...

सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत समुद्री बीमा पूल के गठन को मंजूरी दे दी। इस घरेलू बीमा पूल के लिए 12 हजार...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  कहा कि राष्ट्रहित सरकार के लिए सर्वोपरि है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार...

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः प्री ऑथराइजेशन में उत्तराखंड देशभर में टॉप

0
देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंडः नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के लिए अच्छी खबर आई है। देशभर के सभी राज्यों में...