नई दिल्ली: अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें आज सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी। अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है।
अमूल का मुख्यालय गुजरात के आणंद जिले में है। खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड की तरफ से जारी बयान में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना जारी की गई। बयान में कहा गया, देशभर में अमूल दूध के प्रकारों के नए दाम पैक पर अंकित रहेंगे और वही बिक्री दर मानी जाएगी।
बता दें कि एक दिन पहले मदर डेयरी ने गर्मी के मौसम में बढ़ती लागत को देखते हुए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। कंपनी के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कीमतों में यह संशोधन 30 अप्रैल 2025 से पूरे बाजार में लागू होगा। मदर डेयरी अपने स्टोर, अन्य दुकानों और ई-कॉमर्स मंचों के जरिये दिल्ली-एनसीआर के बाजार में प्रतिदिन लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है।मदर डेयरी के अधिकारी ने कहा, खरीद लागत में हुई वृद्धि से निपटने के लिए कीमतों में संशोधन जरूरी हो गया है। पिछले कुछ महीनों में लागत चार-पांच रुपये प्रति लीटर बढ़ चुकी है। अधिकारी ने कहा कि खरीद कीमतों में उछाल मुख्य रूप से गर्मियों की शुरुआत होने के अलावा लू की स्थिति के कारण भी आई है।
अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाईं, आज सुबह से होंगी प्रभावी
Latest Articles
पीएम मोदी ने ली सीसीएस की अहम बैठक, जरूरी चीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने...
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए पीएम आवास पर सीसीएस की बैठक हुई। यह बैठक...
विमानन उद्योग ने घरेलू परिचालन के लिए एटीएफ की कीमतों में नियंत्रित वृद्धि के...
नई दिल्ली। भारतीय विमानन उद्योग ने घरेलू उड़ानों के लिए विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में वृद्धि को नियंत्रित करने के सरकार के...
दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 संसद में पारित
नई दिल्ली। दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक, 2026 संसद में पारित हो गया है। राज्यसभा ने विधेयक को ध्वनि मत से पारित...
19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान पहचान पत्र बनाए जा...
नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 राज्यों में अब तक 9 करोड़ 25 लाख किसान...
राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा एवं जवानों के कल्याण के लिए पूर्ण...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम’ के अंतर्गत भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की...
















