23.3 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

दिल्ली हाट आईएनए में लगी आग, कई दुकानें जलकर हुई खाक

नई दिल्ली: दिल्ली के आईएनए स्थित दिल्ली हाट में आज रात आग लगने की खबर है। आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। धुआं उठता देख लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। तुरंत आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग में कई दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, दमकल विभाग को आग लगने की सूचना 08:45 बजे मिली। सूचना मिलते ही तुरंत दमकल की गई गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। फिलहाल इस घटना में नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन पुलिस का कहना है कि आग को पूरी तरह से बुझा दिए जाने के बाद तलाशी अभियान चलाया जाएगा। पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
दिल्ली हाट में आग लगने की घटना को लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, ‘दिल्ली हाट में आग को काबू कर लिया गया है। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग और प्रशासन घटना स्थल पर मौजूद हैं। मैं दिल्ली हाट जा रहा हूं।’

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...