25.2 C
Dehradun
Monday, August 24, 2026


spot_img

जिला योजना में 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों हेतु 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है. वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में आचार संहिता प्रभावी है मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभिन्न योजनाओं में स्वीकृत धनराशि को जल्द से जल्द अवमुक्त किया जाए. प्रदेश का संतुलित विकास सरकार की प्राथमिकता है. धनराशि समय पर आवंटित होने से ग्राउंड लेवल पर कार्य में तेजी आएगी. मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निदेश दिए.

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना के अंतर्गत 12 जिलों के लिए 462 करोड़ 62 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत करते हुए संबंधित जिलाधिकारियों के निवर्तन पर रखा गया है. इसमें सामान्य के तहत 361 करोड़ 41 लाख रूपए, एससीपी के तहत 86 करोड़ 32 लाख रूपए और टीएसपी के तहत 14 करोड़ 89 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत की गई है.

नैनीताल जिले के लिए 35 करोड़ 11 लाख, ऊधमसिंह नगर 37 करोड़ 10 लाख, पिथौरागढ़ 35 करोड़ 90 लाख, बागेश्वर 29 करोड़ 82 लाख, चम्पावत 29 करोड़ 18 लाख, देहरादून 49 करोड़ 73 लाख, पौड़ी 60 करोड़, टिहरी 47 करोड़ 61 लाख, चमोली 37 करोड़ 14 लाख, उत्तरकाशी 38 करोड़ 28 लाख, रूद्रप्रयाग 29 करोड़ 08 लाख और हरिद्वार के लिए 33 करोड़ 67 लाख रूपए की धनराशि जिला योजना में स्वीकृत की गई है.

ये भी पढ़ें: पुलिसकर्मियों ने बनाई सबसे बृहद मानव सृजित मास्क आकृति, इंडिया बुक में रिकॉर्ड दर्ज

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सोमवार को कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारियों...

रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश की विभिन्न रोपवे परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की...

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता एवं शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाईः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चैहान की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 01...

धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे...

ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार

0
नई दिल्ली।  ब्रिक्‍स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्‍स खेल संयुक्‍त घोषणा पत्र सर्वसम्‍मति...