नई दिल्ली: असम के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल की सभा में बांग्लादेश के राष्ट्रगान गाने के बाद अब पुलिस ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद असम सरकार सख्त नजर आ रही है। इस मामले में असम के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने पर श्रीभूमि जिले की कांग्रेस के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बुधवार (29 अक्तूबर) को कहा कि उन्होंने पुलिस को श्रीभूमि जिले के कांग्रेस नेताओं के खिलाफ पार्टी की एक बैठक में बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने पर देशद्रोह का मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है। जिसके बाद असम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कैबिनेट बैठक के बाद एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम सरमा ने यह भी आरोप लगाया कि राष्ट्रगान गाना विपक्षी पार्टी द्वारा बांग्लादेश के नेताओं के एक वर्ग के इस दावे का समर्थन है कि पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र पड़ोसी देश का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की बैठक की शुरुआत भारतीय राष्ट्रगान के बजाय बांग्लादेश का राष्ट्रगान गाने से हुई। यह भारत के लोगों और उसके राष्ट्रगान का घोर अपमान है।”
सरमा ने कहा कि उन्होंने पुलिस को श्रीभूमि जिला कांग्रेस कमेटी और उसके नेताओं के खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत देशद्रोह का मामला दर्ज करने का निर्देश पहले ही दे दिया है। बता दें कि मंगलवार (28 अक्तूबर ) को श्रीभूमि शहर में जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवादल की बैठक में नेताओं ने बांग्लादेशी राष्ट्रगान ‘आमार सोनार बांग्ला’ की दो पंक्तियां गाकर कार्यवाही शुरू की थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो चुका है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कांग्रेस पदाधिकारी बिधु भूषण दास दक्षिणी असम की बराक घाटी के श्रीभूमि जिले में कांग्रेस सेवा दल की एक बैठक में कथित तौर पर बांग्लादेश का राष्ट्रगान “आमार सोनार बांग्ला” गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। श्रीभूमि जिला बांग्लादेश सीमा के करीब है।
कांग्रेस की सभा में बांग्लादेशी राष्ट्रगान गाने पर सख्त असम सरकार, पुलिस ने देशद्रोह का मामला किया दर्ज
Latest Articles
बांग्लादेश में मॉब हिंसा पर सख्ती, BNP ने पेश की कानून-व्यवस्था बहाली के लिए...
ढाका: बांग्लादेश की नई बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) नेतृत्व वाली सरकार ने देश में बढ़ती मॉब हिंसा, हत्याओं और अल्पसंख्यक समुदायों पर हमलों को...
भारत ने टी20 विश्व कप में लगातार 12वीं जीत दर्ज की
अहमदाबाद: शिवम दुबे की शानदार बल्लेबाजी के बाद वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी के दम पर भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया। गत...
अमेरिका-ईरान युद्ध की आशंका तेज, हफ्तों तक चल सकता है संघर्ष; इस्राइल भी तैयार
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़े हालिया तनाव के बाद युद्ध की आशंका तेज हो गई है। परमाणु समझौते पर वार्ताओं की विफलता...
भागवत से सीएम योगी की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, करीब 35 मिनट तक...
लखनऊ: प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन में फेरबदल होने की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के...
सचिव आयुष ने विभागीय कार्यों की समीक्षा की, चिकित्सालयों के सुदृढ़ीकरण और डिजिटलीकरण को...
देहरादून। सचिव आयुष रंजना राजगुरु की अध्यक्षता में आयुष विभाग के महत्वपूर्ण एजेन्डा बिंदुओं पर एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निदेशक...

















