18.3 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

ब्रिटिश हाईकमीशन के कर्मचारियों से असम पुलिस ने की पूछताछ, पाकिस्तान से जुड़ा है कनेक्शन

गुवाहाटी। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के कथित पाकिस्तानी संबंधों के मामले में असम पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने रविवार को दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग के दो कर्मचारियों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार एसआईटी ने ब्रिटिश उच्चायोग के कर्मचारियों से पाकिस्तानी नागरिक अली तौकीर शेख के साथ उनके संबंधों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ की। शेख राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में अपनी कथित भूमिका के कारण जांच के घेरे में हैं।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एसआईटी को अली शेख से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। सरमा ने कहा, हम इस पाकिस्तानी नागरिक से संबंधित पूरे तंत्र की जांच कर रहे हैं। यदि जरूरी हुआ तो इंटरपोल की मदद लेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को घटनाक्रम के बारे में जानकारी दे दी है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई के कथित पाकिस्तानी संबंधों की जांच के लिए चार सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। वहीं गौरव गोगोई ने कहा कि वह इस संबंध में जांच के लिए तैयार हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...