34.6 C
Dehradun
Sunday, May 17, 2026


spot_img

भारत की सातवीं ICC ट्रॉफी, तीसरा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब; फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया

दुबई: भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। यह भारत का लगातार दूसरा आईसीसी टूर्नामेंट खिताब है। इससे पहले 2024 में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप जीता था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 50 ओवर में 251 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 49 ओवर में छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 76 रन बनाकर भारत को मुश्किल से निकाला। यह भारत की सातवीं आईसीसी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम 1983 और 2011 वनडे विश्व कप, 2007 और 2024 टी20 विश्व कप और 2002, 2013 और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत चुकी है। भारत इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहा। उसने लगातार पांच मैच जीते। ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराने के बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और फाइनल में फिर से कीवियों को हराया।
न्यूजीलैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 251 रन बना सकी। आखिरी पांच ओवर में 50 रन बने, जिसकी वजह से न्यूजीलैंड इस आंकड़े को छू सका। इसमें सबसे बड़ा योगदान माइकल ब्रेसवेल का रहा। उन्होंने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया। ब्रेसवेल ने 40 गेंद में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 53 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा डेरिल मिचेल 63 रन और ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, जडेजा को एक विकेट मिला। एक विकेट शमी ने लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

कीवियों की शुरुआत अच्छी रही थी। विल यंग और रचिन रवींद्र के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने यंग को आउट कर कीवियों को पहला झटका दिया। इसके बाद कुलदीप का कमाल देखने को मिला। उन्होंने रचिन रवींद्र और केन विलियम्सन को पवेलियन भेजा। ये दोनों बल्लेबाज न्यूजीलैंड के लिए रीढ़ की हड्डी रहे हैं। इन दोनों के विकेट गिरते ही कीवी कमजोर पड़ गए। जहां एक समय कीवी छह से ज्यादा के रन रेट से स्कोर कर रहे थे। 18 रन के अंदर शुरुआती तीन विकेट गंवाते ही रन रेट साढ़े चार के करीब आ गया। यंग 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रचिन ने 29 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन की पारी खेली। विलियम्सन 11 रन बना सके। इसके बाद डेरिल मिचेल ने टॉम लाथम और ग्लेन फिलिप्स के साथ पारी संभालने की कोशिश की। मिचेल ने लाथम के साथ 33 रन की और फिलिप्स के साथ 57 रन की साझेदारी निभाई। लाथम को जडेजा और फिलिप्स को वरुण ने पवेलियन भेजा। लाथम 14 रन और फिलिप्स 34 रन बना सके। इस बीच डेरिल मिचेल ने वनडे करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। वह 101 गेंद में तीन चौके की मदद से 63 रन बनाकर आउट हुए। आखिर में ब्रेसवेल ने आक्रामक बल्लेबाजी की। सैंटनर आठ रन बनाकर रन आउट हुए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत में सेमीकंडक्‍टर विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए टाटा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और डच कंपनी...

0
नई दिल्ली। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और नीदरलैंड्स की सेमीकंडक्टर उपकरण निर्माता कंपनी एएसएमएल ने भारत में चिप निर्माण को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की...

10 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए नीट पेपरलीक मामले के मुख्य आरोपी...

0
नई दिल्ली। दिल्ली की अदालत ने  नीट पेपरलीक मामले के मुख्य आरोपी पी.वी. कुलकर्णी और एक अन्य आरोपी मनीषा वाघमारे को 10 दिन की...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत-नीदरलैंड मजबूत आपूर्ति व्यवस्था पर मिलकर कर रहे काम

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत और नीदरलैंड वैश्विक संकटों से निपटने के लिए भरोसेमंद, पारदर्शी और भविष्‍य के लिए...

सरकार ने चांदी के आयात पर लगाया प्रतिबंध

0
नई दिल्ली। सरकार ने चांदी के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले कीमती धातुओं पर भारी सीमा शुल्क लगाया गया था। विदेश...

माँ वाराही धाम का होगा भव्य एवं दिव्य कायाकल्प, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जनपद चम्पावत के ऐतिहासिक एवं सुप्रसिद्ध माँ वाराही शक्तिपीठ धाम, देवीधुरा पहुँचकर मंदिर के नवनिर्माण एवं विकास...