23.3 C
Dehradun
Friday, August 7, 2026


spot_img

फिर करवट लेने जा रहा मौसम-कहीं लू, तो कहीं भयंकर बारिश की चेतावनी; इन राज्यों के लिए आया अलर्ट

नई दिल्ली। बीते कुछ दिनों में देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते आसपास के मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं महसूस की गईं। लेकिन अब मौसम एक बार फिर से करवट लेने जा रहा है। अगर बीते 24 घंटे की बात करें, तो अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, असम, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। हालांकि कोस्टल कर्नाटक, कोंकण व गोवा, सौराष्ट्र व कच्छ में मौसम पहले की तरह ही गर्म रहा।
इराक के आस-पास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो आने वाले दिनों में देश के कुछ हिस्सों पर असर डाल सकता है। मौसम विभाग की मानें तो गुजरात में 12 मार्च तक लू चलने की संभावना है। वहीं उत्तर पश्चिमी भारत में भी अगले कुछ दिनों तक तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। यही हाल मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत का भी रहेगा। यहां भी अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि कुछ हिस्सों में तापमान में वृद्धि के बाद थोड़ी गिरावट भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मार्च को जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी तेज गरज के साथ बारिश देखने को मिलेगी। वहीं तमिलनाडु में भी बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 11 मार्च को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगभग यही स्थिति 12 मार्च को भी बनी रहेगी। जबकि 13 मार्च को जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश होने की संभावना है। जहां एक ओर गुजरात में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है, वहीं दिल्ली में आने वाले दिनों में तेज हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 मार्च को दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। 14 मार्च तक दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापान 31 से 34 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री के लगभग रहेगा। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। बता दें कि 9 मार्च को दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्र ने विमानन टरबाइन ईंधन में इथेनॉल मिलाने के दावों को खारिज किया

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने उन दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि सरकार विमानन टरबाइन ईंधन...

सीबीआई ने अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया

0
नई दिल्ली। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने पंजाब और दिल्ली में संचालित एक अंतरराष्ट्रीय टेक-सपोर्ट धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ किया...

लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित

0
नई दिल्ली। लोकसभा ने कराधान और अन्य विधियां (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। यह विधेयक भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007, आयकर...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोबर्धन...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज 23,731 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना गोबरधन को मंजूरी दे दी।...

चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार...