29.2 C
Dehradun
Wednesday, August 26, 2026


spot_img

हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाले यात्री ध्यान दें, 6 वॉल्वो बसों का संचालन हुआ बंद

देहरादून: काठगोदाम डिपो ने हल्द्वानी-दिल्ली के लिए 6 वॉल्वो बसों का संचालन बंद कर दिया है। आज से दिल्ली रूट पर रोजाना सिर्फ 4  वॉल्वो बसों का संचालन किया जायेगा।  दरअसल कोरोनावायरस और ठंड के बढ़ने के बाद वॉल्वो बस से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी कमी आयी है । जिसको ध्यान में रखते हुए 6 वॉल्वो बसों का संचालन बंद कर दिया गया है। 

बता दे की हल्द्वानी से दिल्ली के लिए काठगोदाम डिपो द्वारा 10 वोल्वो बसों का संचालन किया जाता था। पांच बसें सुबह और पांच बसें शाम में चलती थी। यात्रियों की संख्या में कमी होने से रोडवेज प्रबंधन ने फैसला किया है कि ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर दिल्ली के लिए दो सुबह और दो शाम मात्र चार वॉल्वो बसें ही चलेंगी।

रोडवेज यूनियनों का कहना था कि कोरोनावायरस की वजह से विभाग को पहले से काफी नुकसान हुआ है और ऐसे में अधिक संख्या में वॉल्वो बसें चलाना सही निर्णय नहीं है। बसों की संख्या को कम किया जाना चाहिए ताकि घाटे को कम किया जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श

0
नई दिल्ली।  विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...

यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम

0
नई दिल्ली।  देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...

वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...

त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को  सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...