26.7 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

बाबा केदार की पंचमुखी डोली केदारनाथ धाम पहुंची, शुक्रवार प्रातः खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

केदारनाथ। भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली आज शाम पौने चार बजे सेना के बैंड की भक्तिमय जय घोष के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंच गयी है। केदारनाथ धाम पहुंचे श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पंचमुखी डोली के केदारनाथ धाम पहुंचने पर अगवानी की। इस अवसर पर बीकेटीसी सदस्य श्री निवास पोस्ती, वीरेंद्र असवाल, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार,दिनेश उनियाल ने पंचमुखी डोली के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। संस्कृति एवं कला परिषद उपाध्यक्ष मधु भट्ट भी श्री केदारनाथ धाम पहुंच गयी है।
आज बृहस्पतिवार 9 मई को ही भगवान केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली प्रात: 8.30 बजे तीसरे पड़ाव गौरामाई मंदिर गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम प्रस्थान हुई थी।
बीते 6 मई को देवडोली श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी से प्रवास हेतु पहुंची तथा मंगलबार 7 मई को दूसरे पड़ाव फाटा पहुंची थी 8 मई देर शाम को पंचमुखी डोली गौरामाता मंदिर गौरीकुंड पहुंची थी। उल्लैखनीय है श्री केदारनाथ धाम के कपाट कल शुक्रवार 10 मई को प्रात: सात बजे खुल रहे है। इसी संदर्भ में आज बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मंदिर समिति अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक में यात्रा व्यवस्था मंदिर दर्शन व्यवस्था हेतु निर्देश दिये। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिंचोली, लिंचोली, तथा केदारनाथ बेस केंप में जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि सैकड़ों देश- विदेश के श्रद्धालुजन भी डोली यात्रा के साथ केदारनाथ पहुंचे है अभी तक पांच हजार लगभग श्रद्दालु केदारनाथ धाम पहुंच गये है।
पंचमुखी डोली के गौरीकुंड से केदारनाथ पहुंचने के समय केदारनाथ धाम के पुजारी शिवशंकर लिंग, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, धर्माचार्य ओंकार शुक्ला, वेदपाठी यशोधर मैठाणी,स्वयंबर सेमवाल, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण एवं यदुवीर पुष्पवान, डोली प्रभारी प्रदीप सेमवाल, प्रबंधक कैलाश बगवाड़ी, संजय तिवारी,भरत कुलदीप धर्म्वाण, आलोक बजवाल,संजय कुकरेती मंदिरकर्मी विभिन्न विभागों के कर्मचारी अधिकारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...