देहरादून। अपराध कितनी ही चालाकी से क्यों न किया जाये, उसका खुलासा आखिरकार हो ही जाता है। इसकी बानगी सेलाकुई क्षेत्र में सामने आयी है। जहंा आग लगने के कारण 50-55 झोपड़ियंा जलकर खाक हो गयी थी। मामले की जब छानबीन एसएसपी देहरादून द्वारा करायी गयी तो सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि कार सवार कुछ लोगों द्वारा इस अग्निकांड को अंजाम दिया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा अब मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।
विदित हो कि बीती 5 मई को सेलाकुई क्षेत्रान्तर्गत भाऊवाला सुन्दरवन के पास झुग्गी झोपडियों में आग लगने की घटना घटित हुई, जिसमें आग की चपेट में आने से लगभग 50 से 55 झुग्गी झोपडियां जलकर राख हो गयी थी। यह झुग्गी झोपडियां सुन्दरवन क्षेत्र में एक प्राईवेट प्लाट पर बनी हुई थीं, जहां 2 वर्ष पूर्व वर्ष 2022 में भी इसी प्रकार आग लगने की घटना हुई थी। जिसमें भी लगभग 40 से 45 झुग्गी झोपडियां जल गई थी। 2 वर्ष के अन्तराल में एक ही स्थान पर घटित इन दोनो घटनाओं पर संदिग्धता प्रतीत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आग लगने के कारणों से जुडे सभी सम्भावित पहलुओं पर विस्तृत जांच के आदेश दिये गये। जिस पर पुलिस ने घटना स्थल व आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चैक तो पुलिस को पता चला कि घटना से पूर्व झुग्गी झोपडियों के आस-पास एक संदिग्ध कार घूम रही थी। जो थोडे-थोडे अन्तराल पर 2 से 3 बार घटना स्थल के आस-पास आकर रूकी थी, इस दौरान कार की अगली सीट पर बैठे व्यक्ति ने कार से उतरकर पास की झोपडी के एक किनारे पर आग लगाये जाने की फुटेज पुलिस को प्राप्त हुई तथा इस कार के घटना स्थल से निकलते ही कार के पास बनी एक झोपडी ने अचानक आग पकड़ ली, जिसने आस-पास की अन्य झोपडियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में जमीनी विवाद या अनाधिकृत कब्जा को खाली कराने की साजिश हो सकती है प्राप्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसएसपी ने तत्काल संदिग्धों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिये, जिस पर पुलिस ने थाना सेलाकुई पर अज्ञात के विरूद्ध धारा 436 भादवि का मुकदमा पंजीकृत किया है।
सेलाकुई में झोपड़ियों में लगाई गई थी आग, मुकदमा दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
Latest Articles
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...
प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...
व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...
‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी
नई दिल्ली। ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...
देहरादून महायोजना-2041 के आठवें दिन उमड़ी जनभागीदारी, नागरिकों ने रखे विकसित दून के सुझाव
देहरादून: राजधानी के भविष्य की विकास दिशा तय करने वाली देहरादून महायोजना-2041 को जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा...

















