28.2 C
Dehradun
Thursday, September 10, 2026


spot_img

कबाड़ी की दुकान में धमाका, 8 लोग घायल

देहरादून। राजधानी देहरादून के किद्दूवाला रायपुर क्षेत्र में एक कबाड़ी की दुकान में धमाका होने से 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका होने के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहोल बन गया। इसी सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची भारी पुलिस बल व एम्बयुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए चिकित्सायल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर सुरक्षा के कड़े इतंजार किया हुए है। लोगों को घटना स्थल से दूर ही रखा गया है।

थाना रायपुर को 108 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि किद्दूवाला लेन न0-3, में एक कबाडी की दुकान में धमाका हुआ है, जिसमें दुकान में मौजूद कुछ व्यक्ति घायल हो गये है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना रायपुर से पुलिस बल, दमकल के वाहन तथा बीडीएस की टीम मौके पर पहुंची तथा मौके पर घायल व्यक्तियो को उपचार हेतु कोरोनेशन तथा दून अस्पताल भिजवाया गया। घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त दुकान के मालिक रमेश कुमार खडका पुत्र धर्म सिंह खडका, निवासी लोउर नेहरूग्राम, थाना रायपुर है, जिनके द्वारा 01 माह पूर्व ही उक्त दुकान को शुभम पुत्र दीपक को किराये पर दिया था, जिसके द्वारा वहां कबाडी का कार्य किया जा रहा था। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है। घटना के सम्बंध में थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

नाम/पता घायलः-

1- अनुज पुत्र जितेन्द्र, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-19 वर्ष(गंभीर घायल)
2- अभि पुत्र जॉनी, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष
3- बबलू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-25 वर्ष
4- शिवम पुत्र बबलू, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-20 वर्ष
5- समीर पुत्र टैटू, निवासी रायपुर स्टेडियम के पास, थाना रायपुर, देहरादून
6- योगी उर्फ योगेश पुत्र दीपक, निवासी ईश्वर विहार, तपोवन रोड, थाना रायपुर, देहरादून, उम्र-27 वर्ष
7- बुद्व कुमार पुत्र राधेश्याम, निवासी सपेरा बस्ती, थाना रायपुर देहरादून,
8- रोहित पुत्र राजू, निवासी कॉवली रोड, देहरादून, उम्र- 30 वर्ष

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...