30.1 C
Dehradun
Thursday, July 16, 2026


spot_img

सात राज्यों में दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन, गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई के 10 शूटर दबोचे

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पैन इंडिया कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ (आतंकवादी घोषित)-लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 10 शूटर को दबोच बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पकड़े गए बदमाशों में एक किशोर भी शामिल है। सेल ने सात राज्यों दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश व बिहार में ऑपरेशन चला इन्हें गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्टल, 31 कारतूस और 11 मोबाइल बरामद किए गए हैं। ये सभी फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सऐप व अन्य एन्क्रिप्टेड चैट प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली और अन्य राज्यों में सुपारी लेकर हत्या करने व अन्य जघन्य अपराधों को टाल दिया गया। डीसीपी प्रतीक्षा गोदारा के अनुसार, एसीपी ललित मोहन नेगी, हृदय भूषण, इंस्पेक्टर शिव कुमार व सतीश राणा की टीम ने गोल्डी बराड़-लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट के दस गुर्गों को दबोचा। ये सभी दिल्ली व पड़ोसी राज्यों में हत्या व अन्य जघन्य अपराध को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे। सरगनाओं के निर्देश पर रंगदारी वसूलने का काम कर रहे थे। जिन 10 को दबोचा गया है उनमें दो दिल्ली, एक राजस्थान, एक मध्य प्रदेश, दो यूपी, दो पंजाब, एक हरियाणा और एक बिहार के हैं। गोदारा का कहना है कि कई गैंगस्टर भारत में अपने कनेक्शन और गुर्गों का फायदा उठाकर विदेशी ठिकानों से जबरन वसूली, हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। इसके अलावा कुछ कुख्यात अपराधी जेल की दीवारों से परे अपने संपर्कों के नेटवर्क का उपयोग करके, जेल में रहते हुए भी अपनी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
इन गैंगस्टरों और उनकी आपराधिक गतिविधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर तकनीकी और मैन्युअल निगरानी के जरिये जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और अमेरिका में छिपे गोल्डी बराड़ के इशारे पर काम करने वाले उनके शूटरों के बारे में पता लगाया गया। यह भी पता चला कि इन गैंगस्टरों ने हथियार भी खरीदे थे। उक्त सूचना पर मामला दर्ज कर सेल की कई टीमों विभिन्न राज्यों में भेजा गया। दिल्ली से जसप्रीत सिंह उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया गया। वह रसूलपुर कलां, अमृतसर, पंजाब का रहने वाला है। इससे प्वाइंट 32 बोर की पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए। दूसरे बदमाश धर्मेंद्र उर्फ कार्तिक को गिरफ्तार किया गया। वह कानपुर देहात, यूपी का रहने वाला है। इससे भी एक पिस्टल व तीन कारतूस मिले।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्य सचिव ने किया लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने परियोजना निर्माण के विभिन्न...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि को मजबूत करने के लिए सीएसआर के...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्टार्टअप, कौशल विकास और कृषि प्रौद्योगिकी के माध्यम से कृषि को मजबूत...

प्रधानमंत्री मोदी भारत की पहली हाइड्रोजन रेलगाड़ी को दिखाएंगे हरी झंडी

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन पर जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन...

व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत ने ब्रिटेन को किया 14 करोड़...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता लागू होने के पहले दिन भारत से ब्रिटेन को 14 करोड़ डॉलर का सामान निर्यात किया...

‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव पर जेपीसी की लखनऊ में परामर्श बैठक पूरी

0
नई दिल्ली।  ‘एक देश, एक चुनाव’ के प्रस्ताव से जुड़े ढांचे की जांच कर रही संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने आज लखनऊ में तीन...