19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

देश के लिए बुरी खबर, 1 जेसीओ समेत पांच जवान शहीद

देश के लिए बुरी खबर है। बता दें कि पुंछ के सुरनकोट में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सेना के जेसीओ समेत 5 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं एक आतंकी के मारे जाने की भी सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार यह मठुभेड़ जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा से सटे सुरनकोट इलाके के जंगल मेंं अभी भी जारी है। घेराबंदी में तीन से चार आतंकियों के घिरे होने की सूचना है। साथियों की शहादत के बाद जवानों ने अपना अभियान तेज कर दिया है।आतंकी मुठभेड़ से बचकर न निकल भागें इसकेे लिए घेराबंदी को और मजबूत बनाया जा रहा है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सुरनकोट नियंत्रण रेखा से सटे जंगलों में संदिग्ध देखे जाने की सूचना के आधार पर एसओजी, सेना ने सुबह से तलाशी अभियान चलाया हुआ था। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को जंगल में आतंकियों के मौजूद होने के सबूत मिले। सुरक्षाबलों ने आतंकियों का पीछा शुरू कर दिया। जब सुरक्षाकर्मी आतंकियों के नजदीक पहुंच गए तो पेड़ों की होड़ में छिपे आतंकियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसमे पांच जवान घायल हो गए औऱ सबने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...

मुख्यमंत्री ने नॉर्थ जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा), नई दिल्ली के तत्वाधान में उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा देहरादून में आयोजित दो दिवसीय नॉर्थ...

मुख्यमंत्री धामी से फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने की मुलाकात, उत्तराखंड को देश का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रख्यात फिल्म निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उत्तराखंड को फिल्म...

सीएम धामी ने पीएम मोदी के दून दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत गढ़ी कैंट...

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...