27.2 C
Dehradun
Monday, April 6, 2026


spot_img

अप्रैल में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, जल्द निपटा लें काम

वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल 2023 की शुरुआत हो गई है. हर महीने की तरह इस महीने भी बैंकों की छुट्टियां रहने वाली हैं.रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं. अप्रैल में अलग-अलग राज्यों में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो उसे जल्द से जल्द निपटा लें.

कई दिनों तक बैंक बंद रहने वाले…

1 अप्रैल 2023: बैंक अकाउंट क्लोजिंग के चलते सभी राज्यों में बैंकों में छुट्टी रहेगी(चंडीगढ़,मिजोरम, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)

2 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

4 अप्रैल 2023: महावीर जयंती के मौके पर मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे.

5 अप्रैल 2023: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिवस के मौके पर तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रहेगी.

8 अप्रैल 2023: दूसरे शनिवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

9 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

14 अप्रैल 2023: अंबेडकर जयंती के अवसर पर बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, देहरादून, अगरतला, अहमदाबाद, बेलापुर, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, तेलंगाना, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, नागपुर, पणजी, पटना, रांची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहने वाले हैं.

15 अप्रैल 2023: बोहाग बिहू के मौके पर अगरतला, गुवाहाटी, कोच्ची, कोलकाता, शिमला और केरल में बैंक बंद रहेंगे.

16 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

18 अप्रैल 2023: शब-ए-क़दर- के चलते जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.

21 अप्रैल 2023: ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के अवसर पर अगरतला, जम्मू, कोच्ची, श्रीनगर और केरल में बैंक बंद रहेंगे.

22 अप्रैल 2023: चौथे शनिवार के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी.

23 अप्रैल 2023: रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

30 अप्रैल 2023:रविवार के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

जनसंख्या वृद्धि को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने वाले दक्षिणी राज्यों की लोकसभा सीटें...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि केरलम, तमिलनाडु, कर्नाटक, आन्‍ध्रप्रदेश, गोआ या तेलंगाना में लोकसभा की...

महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए संसद का बजट सत्र तीन दिन बढ़ाया...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण...

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज, विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का जोरदार जनसंपर्क...

0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार तेज हो गया है। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले शीर्ष नेता राज्य भर में जोर-शोर से जनसंपर्क...

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व 

0
देहरादून। धामी सरकार ने प्रदेश में दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी की है। रविवार को सरकार ने सात और लोगों को दायित्व बांटे हैं।...

भारतीय सेना के जवान और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने...

0
देहरादून। भारतीय सेना के जवानों और गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सेवादारों ने संयुक्त रूप से गोविंदघाट से श्री हेमकुंट साहिब तक...