20.5 C
Dehradun
Friday, March 27, 2026


spot_img

बड़ा हादसा: बर्फीले तूफान की चपेट में आए सेना के तीन जवान शहीद

कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान सेना के तीन जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। तीनों जवान के शहीद होने की खबर है। सेना के तीनों जवान 56 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 56 आरआर के 3 जवान शहीद हो गए। तीनों जवान माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। जिससे आरआर के तीनों जवान शहीद हो गए। कुपवाड़ा पुलिस ने बताया कि सभी शवों को निकाल लिया गया है।

गौैरतलब है कि कश्मीर में पहाड़ी स्थानों पर बर्फबारी शुरु हो गई है। ऐसे में भी सेना के जवान दुर्गम स्थानों पर देश की अखण्डा और एकता के लिए लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। इसी क्रम में 56 राष्ट्रीय राइफल्स के तीन जवान जो माछिल सेक्ट में ड्यूटी कर रहे थे। नियंत्रण रेखा के पास अचानक से आए हिमस्खलन में तीनों जवान फंस गए, इस दौरान ये सभी जवान शहीद हो। बता दें कि तीनों जवानों की पहचान सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लक्ष्मण राव के रूप में हुई है। 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से संचालित, कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार: केन्द्र सरकार

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि देश की सभी तेल रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का पर्याप्त...

एसटीएफ की कार्यवाही–निवेश के नाम पर साइबर धोखाधड़ी का किया खुलासा

0
देहरादून: पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के दिशा निर्देशन व निलेश आनन्द भरणे पुलिस महानिरीक्षक साईबर / एसटीएफ उत्तराखण्ड के निकट पर्य़वेक्षण में साईबर धोखाधड़ी...

आईआईटी रुड़की में पीएनजी सुविधा के प्रथम चरण का उद्घाटन

0
देहरादून। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आईआईटी रुड़की) ने सतत ऊर्जा और आधुनिक अवसंरचना की दिशा में अपनी यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज...

हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने राज्यपाल से की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में भारत हिमालयन इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक मंच थिंक टैंक के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट...

मुख्यमंत्री ने किया देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा का शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून विमान सेवा का शुभारंभ किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...