32.5 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

गन्ना किसानों को धामी सरकार की बड़ी सौग़ात, गन्ने के समर्थन मूल्य में बढ़ाया

सितारगंज: सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक दिवसीय दौरे पर उधमसिंह नगर पहुंचे । यहां सितारगंज में मुख्यमंत्री धामी ने 4 साल से बंद पड़ी सहकारी चीनी मिल का शुभारंभ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने गन्ना समर्थन मूल्य की घोषणा भी की है।

सीएम ने इस सत्र के लिए अगेती गन्ना के लिए 355 रुपये प्रति कुंतल और सामान्य गन्ना का मूल्य 345 रुपये प्रति कुंतल रखा गया है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल में बिजली ओर एथनॉल का प्लांट भी लगाया जाएगा। इस दौरान सीएम के साथ गन्ना विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। सीएम ने क्षेत्र के गन्ना किसानों को गन्ना चीनी मिल के शुभारंभ के अवसर पर बधाई दी।

वहीं किसानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। पिछले चार सालों से चीनी मिल को चलाने का प्रयास किया जा रहा था। अब मिल के शुरू होने से स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों के काश्तकारों को आसानी होगी। साथ ही कहा कि उत्तराखंड सरकार सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर चलाने का सोच रही थी लेकिन बाद में उत्तराखंड सरकार ने सितारगंज चीनी मिल को पीपीपी मोड पर ना चलाने का निर्णय लेते हुए सरकार ने स्वयं चलाने का निर्णय लिया और आज सितारगंज चीनी मिल का विधि विधान के साथ शुभारंभ किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...