15.6 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

बड़ी खबर: BJP में शामिल हुए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा

देहरादून/नई दिल्ली: उत्तराखंड में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे-वैसे प्रदेश में समीकरणों के लगातार बदलते रहने का सिलसिला शुरू हो गया है।

इसी बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि राम सिंह अभी निर्दलीय विधायक हैं, इससे पहले वह कांग्रेस में रहे थे। विधायक कैड़ा ने स्मृति ईरानी ,अनिल बलूनी ,दुष्यंत गौतम ,मदन कौशिक की मौजूदगी में बीजेपी ज्वाइन की।

बता दें कि छात्र राजनीति से निकले राम सिंह कैड़ा पहले कांग्रेस के हुआ करते थे। मगर 2017 में भीमताल क्षेत्र से टिकट ना मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा भी और जीत भी लिया। राम सिंह कैड़ा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में वर्ष 1992 में छात्रसंघ अध्यक्ष, 1994 में छात्रसंघ सचिव, 1999-2000 के मध्य छात्रसंघ अध्यक्ष और 2001 में छात्र महासंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद वह साल 2003 में नाई-ढोलीगांव से जिला पंचायत सदस्य और 2008 में भुमका से क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...