25.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

उत्तराखंड के पहले डिजिटल आंगनवाड़ी केंद्र की देहरादून के ग्रामीण क्षेत्र में शुरुआत

देहरादून: राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के पहले डिजिटल आँगनबाड़ी की शुरुआत हो गई है. पीएम मोदी के नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में उत्तराखंड के लिए यह आधुनिक परिवर्तन की दिशा में काम करेगा. गुरुवार को प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने इसका उद्घाटन किया. एम्परसेंड ग्रुप के सहयोग से उत्तराखंड सरकार द्वारा इसकी पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरूआत की गई है.

महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने उत्तराखंड की पहली स्मार्ट आंगनवाड़ी शुरुआत करते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया मिशन के तहत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह बड़ी शुरुआत है. राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को डिजिटल करने हेतु केंद्र सरकार को जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा. एम्परसेंड ग्रुप के सीईओ विनेश मेंनन ने बताया कि राज्य सरकार के साथ शुरू किए गए इस पायलट प्रोजेक्ट के संचालन के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी इसकी शुरुआत की जाएगी.उन्होंने बताया कि है इस डिजिटल आंगन बाड़ी में स्मार्ट क्लास के साथ ही सप्ताह के 6 दिन का प्रीलोडेड कंटेंट तैयार किया गया है.

इसके साथ ही इस डिजिटल आंगनवाड़ी केंद्र में सीसीटीवी कैमरे और वर्चुअल माध्यम से जोड़ने की पूरी व्यवस्था है. जहां नेटवर्क सम्बंधी दिक्कत होगी वहाँ सेटेलाइट के माध्यम से भी इसे संचालित किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि एम्परसेंड ग्रुप और राज्य सरकार के साथ सामूहिक प्रयास में आगे इनका विस्तार किया जाएगा. इस दौरान सचिव महिला बाल विकास हरीश चंद्र सेमवाल ने कहा कि यह डिजिटल इंडिया की दिशा में अनोखा प्रयोग आँगनबाड़ी केंद्रों में किया गया है. विभाग द्वारा जल्द इसे अन्यज़िलों में भी शुरु किया जाएगा ताकी आँगनबाड़ी केंद्रों को स्मार्ट और डिजिटल बनाया जा सके.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...