16.4 C
Dehradun
Tuesday, March 24, 2026


spot_img

राज्य कर विभाग की बड़ी छापेमारे, करोड़ों के I-Phone बरामद

GST चोरी पर कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, इन शहरों आई फोन जब्त

जीएसटी चोरी पर उत्तराखण्ड राज्यकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई है। प्रदेश के तीन शहरों से एक करोड़ के आई फोन ज़ब्त किए हैं। जबकि मियांवाला में भी एक विक्रेता से 27 फोन मिले। हरिद्वार और रुड़की में की गई कार्रवाई में 150 से अधिक मोबाइल फोन जब्त किए।राज्य कर विभाग के सचल दल इकाई ने त्योहारी सीजन में जीएसटी चोरी पर यह कार्रवाई की है।

बिना दस्तावेजों के मोबाइल फोन और बिक्री पर विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और रुड़की में मोबाइल डीलर की दुकानों पर छापा मारा। एक करोड़ के आई फोन जब्त किए गए। इसकी जांच की जा रही है।राज्य विभाग को लंबे समय से बिना दस्तावेज के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के मोबाइल फोन का कारोबार करने की शिकायत मिल रही थी। राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल के दिशानिर्देश पर विभाग के सचल दल इकाई ने देहरादून, हरिद्वार व रुड़की में मोबाइल विक्रेता के प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। देहरादून के घंटाघर स्थित एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में एक विक्रेता ने लॉकर बनाया था।150 से अधिक मोबाइल फोन जब्त
जहां पर मोबाइल बेचने का कारोबार कर रहा था। टीम ने लॉकर से 50 मोबाइल फोन जब्त किए। इसी तरह मियांवाला में भी एक विक्रेता से 27 फोन मिले। हरिद्वार और रुड़की में की गई कार्रवाई में 150 से अधिक मोबाइल फोन जब्त किए। जिनकी कीमत एक करोड़ से अधिक है।

संयुक्त कर आयुक्त सुनीता पांडेय ने बताया आज दिनांक 8/10/2023 को विगत कई दिनों गोपनीय रूप से संकलित की जा रही सूचना के आधार पर हरिद्वार एवं देहरादून में संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए कुल 5 स्थानों पर मोबाइल फ़ोन ( विशेष रूप से आई फ़ोन ) की अपवंचित बिक्री के संबंध में सर्वेक्षण की कार्यवाही की गई । जिसमें तीन व्यापार स्थल देहरादून में , एक हरिद्वार में तथा एक रुड़की में अवस्थित था । उक्त कार्यवाही में लगभग 230 ऐसे i phone व्यापार स्थलों से ज़ब्त किए गये जो इंटरनेशनल / ग्लोबल तथा व्यक्तिगत ख़रीद के रूप में ऑनलाइन माध्यमों से क्रय किए गये थे अर्थात् वैध रूट से प्राप्त नहीं किए गये थे । इन मोबाइल फ़ोन के सत्यापनोपरंत कर एवं अर्थदंड की धनराशि जमा करवाने के बाद अवमुक्त किया जाएगा। रुड़की अवस्थित डीलर द्वारा मौक़े पर रुपये 50 लाख DRC 03 के माध्यम से जमा करवाये गये ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश

0
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...

आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़

0
नई दिल्ली।  रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्‍लेख...

पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...

0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...

साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

0
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...