17 C
Dehradun
Tuesday, April 7, 2026


spot_img

उत्तराखंड में नई गाइडलाइन: जिम और कोचिंग संचालकों को बड़ी राहत |Postmanindia

उत्तराखंड सरकार ने कोविड-19 को अगले 6 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है. प्रदेश सरकार ने इस बार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने जा रहे छात्रों एवं जिम के शौकीनों के लिए बड़ी राहत दी है. राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थानों को खोलने की अनुमति दे दी है. हालांकि सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने स्पष्ट किया है कि 50% क्षमता के साथ ही यह व्यवस्था लागू रहेगी. वहीं प्रदेश में शनिवार और रविवार का साप्ताहिक बंदी बदस्तूर जारी रहेगी. जबकि मसूरी और नैनीताल में रविवार को पर्यटकों को आने जाने के लिए छूट रहेगी. इन दोनों पर्यटक स्थलों को मंगलवार को बंद किया जाएगा.

सुबोध उनियाल ने कहा कि बाजारों को भी 2 घंटे बढ़ाने के लिए अनुमति दे दी गई है. जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने जिलों में कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार काम करते रहे. सरकार के शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि राज्य सरकार तीसरी लहर को देखते हुए एहतियातन कदम उठा रही है लिहाजा प्रदेश में लेकर सभी जनप्रतिनिधियों से भी राय मशवरा करने के बाद ही फैसला लिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक आज, गढ़वाल-कुमाऊ के संतुलन के बीच नेता प्रतिपक्ष और अध्यक्ष का होगा चयन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारतीय सेना ने मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी...

0
नई दिल्ली। भारतीय सेना ने आज मानवरहित हवाई प्रणाली और मंडराने वाली युद्धक सामग्री के लिए प्रौद्योगिकी रोडमैप का अनावरण किया। यह पहल मानवरहित...

राज्यसभा के सभापति ने मुख्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग के प्रस्‍ताव...

0
नई दिल्ली। राज्यसभा अध्यक्ष सी पी राधाकृष्णन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसदों द्वारा लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को खारिज...

सरलीकरण, प्रौद्योगिकी और पारदर्शिता से भारत की कर प्रणाली सशक्त हुई: वित्तमंत्री

0
नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा है कि भारत की कर प्रणाली सरलीकरण, प्रौद्योगिकी, विश्वास और पारदर्शिता की दिशा में विकसित हुई है,...

घरेलू गैस सिलेण्डरों का बैकलॉग समाप्त करें कंपनियांः मुख्य सचिव

0
देहरादून। वर्तमान वैश्विक परिदृश्य एवं आगामी चारधाम यात्रा तथा पर्यटन सीजन को दृष्टिगत रखते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों एवं तेल...

राज्यपाल ने कौशल विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय, देहरादून में ‘बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर...