19.1 C
Dehradun
Monday, April 13, 2026


spot_img

सीएम तीरथ का बड़ा संकेत, कुम्भ में गड़बड़ी की तो नपेंगे अधिकारी |Postmanindia

कोरोना संक्रमण के बाद कामकाज में लौटे मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत हरिद्वार कुंभ का दौरा किया द्वारा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत 115 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास भी किया. इस दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत एक अलग अंदाज में नजर आए सीएम तीरथ सिंह रावत ने कुंभ के निर्माण कार्यों सम्बंधी कामों को लेकर अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कुंभ और निर्माण कार्य में कोई गड़बड़ी पाई गई तो अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे. सीएम ने कहा कि जो अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें सम्मान भी दिया जाएगा, इतना ही नहीं मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत कहा कि कुंभ सबके लिए हैं और बेरोकटोक लोग कुंभ में आ सकते हैं.

वहीं मीडिया सेंटर पहुँचने से पहले मुख्यमंत्री  तीरथ सिंह रावत जी ने हर की पैड़ी हरिद्वार में श्री गंगा सभा द्वारा आयोजित गंगा महापूजन कार्यक्रम में भाग लिया. महापूजन का आयोजन कुंभ मेले के सफल आयोजन के  उद्देश्य से किया गया. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि दिव्य और भव्य के साथ ही सुरक्षित कुंभ का आयोजन करने के लिए सरकार संकल्पित है. हरिद्वार के तीन संस्कृत महाविद्यालयों से आए 151 आचार्यों ने महापूजन के दौरान चारों ओर से मंत्रोच्चारण और शंखनाद किया. विधानसभाध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, डीएम हरिद्वार सी रविशंकर,  एसएसपी जन्मेजय खंडूरी समेत पुलिस–प्रशासन के अधिकारी इस मौके पर मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: पुराने सरकार के फैसले और अधिकारी बदलने के बाद, अब सीएम तीरथ ने बदली गाड़ी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इस वर्ष 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगी अमरनाथ यात्रा

0
नई दिल्ली। इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षा बंधन के दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी, जो 57 दिनों तक...

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने पार्सल बुकिंग से 460 करोड़ से अधिक राजस्व...

0
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान पार्सल बुकिंग से लगभग 460 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व...

महान पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों ने शोक...

0
नई दिल्ली। दिग्गज पार्श्व गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले के निधन पर समाज के विभिन्न वर्गों से शोक संदेश आ रहे...

भारतीय रेलवे ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत 100 परियोजनाओं को...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के अंतर्गत भारतीय रेलवे का विस्तार हो रहा है। वर्ष 2025-26 में डेढ़ लाख करोड़ रुपये...

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने ‘मेरा युवा भारत’ मंच के तहत राष्ट्रव्यापी नारी...

0
नई दिल्ली। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने आज मेरा युवा भारत मंच के माध्यम से राष्ट्रव्यापी नारी शक्ति युवा संसद का आयोजन किया।...