28.1 C
Dehradun
Saturday, March 14, 2026


spot_img

“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत अब तक की सबसे बड़ी गांजा बरामदगी

देहरादून: मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” के साथ आगे बढ़ते हुए पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत STF और ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा कल देर रात्रि में की गई संयुक्त कार्यवाही में थाना पुलभट्टा क्षेत्र से एक अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर राजू पुत्र रहमत अली (निवासी ग्राम बेलवा, थाना फरधान, जनपद लखीमपुरखीरी, उ.प्र.) को 4 कुंतल 34 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त एक आयशर कैंटर वाहन (UK06CB4534) के जरिए झारखंड से मादक पदार्थ ला रहा था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 01 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से ड्राइवर है और अक्सर उत्तराखण्ड से झारखंड, उड़ीसा, बिहार आदि राज्यों में सामान ले जाता है और लौटते समय नशे की खेप लाता है। इस बार वह रुद्रपुर की एक प्लाई फैक्ट्री से एसी लेकर झारखंड गया था और वापसी में सुरेश गुप्ता नामक व्यक्ति के कहने पर गांजा लेकर लौट रहा था ताकि इसे ऊधमसिंहनगर क्षेत्र में ऊँचे दामों में बेचा जा सके। इस संबंध में थाना पुलभट्टा पर FIR संख्या 52/2025, धारा 8/20/29/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने इस उपलब्धि की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए पुलिस टीम को नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही ड्रग्स के विरुद्ध हमारे अभियान को बल प्रदान करने वाली है और पुलिस की सतर्कता व प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी ऐसी कार्यवाहियां और सघन की जाएंगी। आम जन से अपील है कि नशा तस्करी व नशे से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम में साझा करें।

बरामदगी का विवरण:
▪️ 04 क्विंटल 34 किलोग्राम अवैध गांजा
▪️ आयशर कैंटर वाहन संख्या: UK06CB 4534

गिरफ्तार अभियुक्त:
▪️ राजू अली पुत्र रहमत अली, उम्र 35 वर्ष
निवासी ग्राम बिलवा, थाना फरदान, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

वांछित अभियुक्त:
▪️ सुरेश गुप्ता (पता की पुष्टि की जा रही है)

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...

0
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...

सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...

0
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...

0
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्‍मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

0
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...

मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...