देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा अपने 10 साल के रिपोर्ट कार्ड के साथ जनता के बीच है और उसे कांग्रेस के तथ्यहीन आरोपों पर सफाई देने की जरूरत नही है। कांग्रेस के आरोपों पर पत्रकारों के द्वारा पूछे सवालों पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस उन सवालों को पूछ रही है जिनका जवाब जनता दे चुकी है या अब इन चुनावों मे देगी। भाजपा जनता से किये गए वायदे और संकल्प को लेकर जनता के प्रति जवाबदेह है। जबकि कांग्रेस महज प्रधानमंत्री को गाली और जनादेश का अपमान कर रही है। भट्ट ने कहा कि पहाड़ की बेटी अंकिता के मामले मे तमाम आरोप प्रत्यारोप लगा रही कांग्रेस को जनता ने उसकी तथा कथित यात्रा के दौरान बैकफुट पर धकेल दिया है और उससे खिसियाकर वह भाजपा नेताओं के खिलाफ अनर्गल आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह गलतफहमी जनता जल्दी ही दूर करने वाली है क्योंकि दुष्प्रचार से जनता का मत और मन परिवर्तित नही किया जा सकता है।
भट्ट ने कहा कि घोटालों की त्रिर्वेणी मे डूबी कांग्रेस अब गुनहगारों के बारे मे पूछ रही है यह हास्यास्पद है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शासन मे बिना काल खंड देखे सभी मामलों की जांच और देश का शसक्त नकल कानून अस्तित्व मे है। राज्य के बेरोजगारों के हित आज सुरक्षित हुए हैं लेकिन कांग्रेस इस दौरान भ्रष्टाचारियों के साथ भी खड़ी दिखी। कांग्रेस के कार्यकाल मे जो बड़े घोटाले हुए उन पर वह मौन रही। धामी ने लम्बी लकीर खींची और नकल की संभावना को ही खत्म कर दिया। आज पेपर लीक मामले मे आरोपी सलाखों के पीछे हैं। भट्ट ने कहा कि आज राज्य हर क्षेत्र मे तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन मे राज्य मे केंद्र की सहायता से डेढ़ लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं संचालित हो रही है। प्रधानमंत्री ने आज रुद्रपुर जन सभा मे आश्वस्त किया कि यह 10 साल का कार्यकाल तो ट्रेलर है और राज्य को विकास के क्षेत्र मे कहीं अधिक आगे जाना है। राज्य की पहचान केदार खंड के अलावा मानसखंड के रूप मे भी होगी। निश्चित रूप से उत्तराखंड देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य की और अग्रसर होने की दिशा मे आगे बढ़ रहा है।
रिपोर्ट कार्ड के साथ भाजपा जनता के बीच, कांग्रेस को न देश और न जनता की चिंताः भट्ट
Latest Articles
भारत-अमेरिका ने हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमरीका की उप विदेश सचिव एलिसन हूकर के साथ भारत-अमेरिका इंडियन ओशन स्ट्रैटेजिक वेंचर पहल को आगे...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने पेइचिंग...
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज बीजिंग में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता...
यूपीआई के दस वर्ष पूरे, 11 देशों में बना डिजिटल भुगतान का प्रमुख माध्यम
नई दिल्ली। देश और विदेश में डिजिटल भुगतान की तस्वीर बदलने वाले यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई ने आज अपनी सफलता के दस वर्ष...
वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल एवं निर्यात संवर्धन को लेकर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों के...
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने...
त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकताः मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न...
















