19.4 C
Dehradun
Tuesday, April 14, 2026


spot_img

केदारनाथ विधानसभा में हरक के विरोध में उतरे भाजपाई, प्रदेश नेतृत्व से की शिकायत

देहरादून: उत्तराखंड सरकार में मंत्री हरक सिंह रावत के केदारनाथ सीट से चुनाव लड़ने के बीच ही भारी विरोध शुरू हो गया है। भाजपा मुख्यालय में जारी बैठक के बीच पहुंची पूर्व विधायक शैला रानी रावत व अनूप सेमवाल जिला महामंत्री रुद्रप्रयाग, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व कहासचिव वरिष्ठ अधिवक्ता जय वर्धन कांडपाल ने अपना विरोध दर्ज कराया है। स्थानीय कार्यकर्ताओ के मुताबिक बड़े नेता अपने हिसाब से हर सीट पर मौका तलाश रहे है जबकी ज़मीनी कार्यकर्ता उपेक्षित हो रहे हैं।

दरअसल हरक सिंह रावत के केदारनाथ से चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि बीजेपी आलाकमान ने भी उन्हें इस बात को लेकर संकेत दे दिए हैं ऐसे में स्थानीय कार्यकर्ताओं में आहट साफ दिखाई दे रही है। इधर अपनी छवि से प्रदेश भर में पहचान बना चुके केदारनाथ से सिटिंग विधायक मनोज रावत बड़ी मज़बूती से क्षेत्र में डटे हैं। ऐसे में केदारनाथ सीट एक बार फिर से हॉट सीट बनने जा रही है।

वहीं इस चुनावी सरगर्मी के बीच हरक सिंह रावत का बड़ा बयान सामने आया हैं। सीट बदलने की चर्चाओं और केदारनाथ विधानसभा सीट से दावेदारी को लेकर हरक सिंह रावत ने बड़ा बयान दिया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं कोई पाकिस्तानी नहीं जो उत्तराखंड विधानसभा में किसी भी सीट से दावेदारी ना कर सकूं। हरक सिंह रावत ने कहा कि मैं उत्तराखंड का रहने वाला हूं। उत्तराखंड भारत का रहने वाला हूं। अब तक कई विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के दौरान बाहरी होने के आरोप लगे हैं। लेकिन जिन विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ा वहां की जनता ने मुझे चुनाव लड़ाया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमेरिका-ईरान के बीच फिर होगी बातचीत?: नाकाम वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा दावा-...

0
वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता के असफल होने के बाद तनाव और बढ़ गया है। ऐसे में अब एक बार फिर...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने समर्थन मूल्य निर्धारण याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

0
नई दिल्ली। कृषि उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण से संबंधित एक याचिका पर सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने केंद्र सरकार और अन्य अधिकारियों से जवाब...

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव का प्रचार और तेज हुआ; विभिन्न राजनीतिक दलों...

0
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नमो ऐप के माध्यम से ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद...

देश में लोकतंत्र मजबूत करने की दिशा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय पर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत की नारी शक्ति अपने दृढ़ साहस, आत्‍मविश्‍वास और मेहनत के दम पर लगातार नई...

सीएम ने बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में बाबा नीब करौरी महाराज पर आधारित फिल्म के प्रोमो और पोस्टर का लोकार्पण...