24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

उत्तराखंड: चुनाव ड्यूटी में आए BSF के 30 जवान पॉजिटिव, मचा हड़कंप

कोटद्वार: उत्तराखंड में कोरोना फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेशभर में कोरोना के 2916 मामले सामने आए हैं वहीं 3 मरीजों की मौत हुई है। इसी बीच बड़ी खबर कोटद्वार से सामने आई है। यहां विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए पहुंचे BSF की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी में तैनात 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

BSF की 50वीं बटालियन की ई-कंपनी को कोटद्वार विधानसभा चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बुलाया गया है। यह कंपनी कोटद्वार से पहले राजस्थान के भुज बॉर्डर पर तैनात थी। मंगलवार सुबह कंपनी के अधिकारियों सहित 82 जवान कोटद्वार पहुंचे थे। बटालियन में 84 जवान शामिल हैं। बटालियन को भाबर क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कलालघाटी में रुकवाया गया है। इन जवानों का कोरोना एंटीजन टेस्ट किया।

इस संबंध में दुगड्डा ब्लॉक के कोविड प्रभारी डा मनोज कुमार ने बताया कि बीती शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 84 जवानों का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिनमें से 30 जवानों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बताया की इन जवानों को विद्यालय में ही अलग कमरों में क्वारंटीन किया गया है। बड़ी तादात में जवानों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर पुलिस और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...