पटना: भारतीय जनता पार्टी ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी गांधी मैदान थाना में दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज कराने वाले बिहार भाजपा कार्यसमिति सदस्य कृष्णा कुमार सिंह ने प्रशांत किशोर पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक मीडिया कॉन्क्लेव में प्रशांत किशोर ने कहा कि भाजपा नेता सम्राट चौधरी सातवीं पास हैं और उनका नाम गलत है। इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की छवि को भी धूमिल करने का प्रयास किया है। कृष्णा कुमार सिंह ने पुलिस से दोनों मामलों में प्रशांत किशोर के बयान को जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
जानिए लिखित आवेदन में भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्ण कुमार सिंह ने क्या लिखा
सविनय निवेदन पूर्वक कहना है कि आज 28जुलाई को समय संध्या 3 बजे के आसपास में कृष्णा कुमार सिंह अपने सोशल मीडिया पर देखा कि जन सुराज के संस्थापक प्रशान्त किशोर के द्वारा बिहार के लोकप्रिय उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति दिनांक 27 जुलाई को एक कार्यक्रम में प्रशान्त किशोर के द्वारा अपमानजनक शब्द यह कहना कि सम्राट चौधरी सातवाँ पास हैं और उनका नाम गलत है। उनके प्रति जनता के बीच व्यक्तिगत द्ववेष की भावना से वक्तव्य पेस किया जा रहा है जो कि बिल्कुल उचित नहीं है। वहीं दूसरी ओर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल जी के प्रति भी उनकी छवि को जनता के बीच धूमिल की जा रही है। यह कि उनके द्वारा एक निजी मेडिकल कॉलेज के उपर कब्जा किया गया है एवं बिहार भाजपा के कई नेताओं के प्रति भी उनकी छवि धूमिल की जा रही है जो पूरी तरीके से निराधार और बेबुनियाद है। प्रशान्त किशोर के द्वारा दिया गया बयान पूरी तरीके से सरकार को बदनाम करने का एक बहुत बड़ा षडयंत्र रचा जा रहा है। जो बहुत ही चिन्ताजनक है। प्रशान्त किशोर अपने राजनीतिक लाभ के लिए बिहार में चल रहे एन.डी.ए., की मजबूत सरकार को षडयंत्र के तहत बदनाम करने की बहुत बड़ी साजिश कर रहे हैं जो बिल्कुल ही उचित नहीं है। इसलिए इस पूरे बयान की जांच कर प्रशांत किशोर पर उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाय।
भाजपा ने प्रशांत किशोर के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी, छवि धूमिल करने का लगाया आरोप
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















