देहरादून। उत्तराखंड उपचुनाव में निरंतर अच्छा प्रदर्शन कर रही सत्तारूढ़ भाजपा को को करारा झटका लगा है। बदरीनाथ और मंगलौर दोनों ही विधानसभा सीटांे पर भाजपा को पराजय का मुँह देखना पड़ा है। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह बुटोला और मंगलौर सीट पर काजी मोहम्मद निजामुद्दीन ने जीत दर्ज कर उत्तराखण्ड में जीत के लिए तरस रही कांग्रेस को संजीवनी दे दी है।
उत्तराखंड में दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा पहली बार मंगलौर विधानसभा सीट पर जीत की उम्मीद से उतरी थी। हरिद्वार जिले की यह मुस्लिम बहुल सीट भाजपा लिए हमेशा से अभेद रही है। यहां अब तक हुए सभी चुनावों में पार्टी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। फतह करने के इरादे और नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी भाजपा को फिर हार का सामना करना पड़ा। चुनाव लड़ाने के लिए राज्य से बाहर से लाए गए करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाना भी उसकी रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा था, जो विफल हो गई।
बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट उपचुनाव में भाजपा को लगा करारा झटका, दोनों सीटों पर कांग्रेस विजयी
Latest Articles
आम लोगों के विश्वास का केंद्र होने के साथ-साथ लोगों की आकांक्षाओं को भी...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चैक, देहरादून में सी.एस.सी (कॉमन सर्विस सेंटर) दिवस-2025 के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम...
ऋण प्रक्रियाओं और बीमा क्लेम में सरलीकरण हो, ऋण जमा अनुपात बढ़ाने पर दिया...
देहरादूून। केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को पूरा लाभ मिले, इसके लिए लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण देने की...
भारत-आसियान देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक, पांच साल के लिए बनी नई कार्य...
कुआलालंपुर: भारत के विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने मलेशिया में भारत-आसियान बैठक की सह-अध्यक्षता की। वहीं भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग...
पीएम PM मोदी के विदेश दौरे की आलोचना करने पर CM मान को केंद्र...
नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं की आलोचना को...
यूपी पंचायत चुनाव: ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी, अब आरक्षण तय करने...
लखनऊ: अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर विभागीय स्तर पर शुरू कवायद के तहत ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन का काम पूरा हो...