देहरादून। भाजपा ने रविवार रात को देहरादून समेत पांच और नगरनिगमों के मेयर पद प्रत्याशियों की भी घोषणा कर दी है। देहरादून नगरनिगम का मेयर पद का प्रत्याशी सौरभ थपलियाल को घोषित किया गया है। पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा को पार्टी ने इस बार प्रत्याशी नहीं बनाया। ऋषिकेश नगरनिगम से शंभू पासवान, रूड़की नगर निगम से अनीता देवी अग्रवाल, हल्द्वानी नगरनिगम से गजराज सिंह बिष्ट व काशीपुर नगरनिगम से दीपक बाली को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। छह नगरनिगम के मेयर पद प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा ने रविवार सायं को कर दी थी। मेयर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर के मेयर प्रत्याशी घोषित किए गए। हरिद्वार से ओबीसी महिला प्रत्याशी के रूप में किरण जैसल, श्रीनगर से महिला सीट पर आशा उपाध्याय, कोटद्वार से सामान्य सीट पर शैलेंद्र रावत, पिथौरागढ़ से महिला सीट पर कल्पना देवाल, अल्मोड़ा से ओबीसी सीट पर अजय वर्मा और रुद्रपुर से सामान्य सीट पर विकास शर्मा को मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है।
Latest Articles
110 सैनिकों को लेकर जा रहा कोलंबिया का मिलिट्री प्लेन क्रैश
नई दिल्ली। कोलंबिया में सेना का एक हरक्यूलिस सी-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में 110 सैनिक सवार थे। यह विमान सैनिकों...
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर तक किए जा...
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन पूरे वर्ष खुले रहते हैं और इसके...
आरबीआई का मार्च बुलेटिन जारी, वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अर्थव्यवस्था सुदृढ़
नई दिल्ली। रिज़र्व बैंक ने अपना मार्च का बुलेटिन जारी किया है, जिसमें वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की समग्र मजबूती का उल्लेख...
पीएम मोदी ने कहा–पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण और संकट...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच भारत ने संबंध निर्माण, निर्णय लेने और संकट...
साहसिक फैसलों से राष्ट्रीय फलक पर छाए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में बीते चार वर्षों का दौर केवल विकास योजनाओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि नीतिगत फैसलों के स्तर पर भी...

















