देहरादून। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विशेष सत्र से पूर्व आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में भाजपा विधान मंडल दल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय मंत्रीगण एवं विधायक गण उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी विशेष सत्र की रूपरेखा, कार्यक्रम की तैयारियों एवं विधायी कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बतौर संसदीय कार्यमंत्री, सुबोध उनियाल ने बताया कि सत्र का संचालन सुचारु, गरिमामय एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सत्र राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि कल आदरणीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण उत्तराखंड के इतिहास का स्वर्णिम क्षण होगा। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण हेतु सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त “यह दशक उत्तराखंड का दशक है” की भावना को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है।
विधानसभा के विशेष सत्र से पूर्व हुई भाजपा विधानमंडल दल की बैठक
Latest Articles
भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः...
नई दिल्ली। भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता तेजी से आगे बढ़ रहा, जल्द लागू होने की उम्मीदः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग...
सेबी ने म्यूचुअल फंड को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के...
नई दिल्ली। सेबी ने म्यूचुअल फंडों को रिडेम्पशन के दौरान अस्थायी नकदी कमी से निपटने के लिए इंट्रा-डे उधार की अनुमति दी। भारतीय प्रतिभूति...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान...
गुवाहाटीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश भर के नौ करोड से अधिक किसानों को पीएम-किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त जारी की। गुवाहाटी में...
सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
देहरादून: राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई की गई है। अवैध खनन से संबंधित एक...
मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योग नगरी ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में आयोजित 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर...

















