अयोध्या: कार्तिक मेले में आने वाले श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन की ललक दिख रही है। राजाराम की दिव्य छवि भी श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही है। पांच दिनों में सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए और हर दर्शनार्थी की आंखों में एक ही भाव झलकता रहा, धन्य हुआ जीवन, पा लिए प्रभु के दर्शन।
सुबह से ही राम जन्मभूमि परिसर में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। घंटियों की गूंज और जयकारों के स्वर से पूरी नगरी भक्तिरस में सराबोर है। श्रद्धालुओं का उत्साह ऐसा कि देर रात तक दर्शन के लिए जनसैलाब बना रहता है। रामलला के दरबार में जैसे ही श्रद्धालु प्रवेश करते हैं, भक्ति का भाव स्वतः मुखर हो उठता है। कोई हाथ जोड़े, आंख मूंदे खड़ा है तो कोई भावविभोर है। मंदिर परिसर के चारों ओर ‘जय श्रीराम’ की गूंज वातावरण में ऐसी लय भर रही है कि हर आगंतुक के हृदय में भक्ति का संगीत बज उठता है।
रविवार को भी रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की लंबी कतार रही। राजा राम की दिव्य छवि का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र के अनुसार, मेले के शुरुआती दिनों में प्रतिदिन लगभग एक से डेढ़ लाख भक्तों ने रामलला के दर्शन किए। दर्शन व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के लिए सुरक्षा कर्मियों और स्वयंसेवकों की टीम दिन-रात मुस्तैद है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सक दल और विश्राम स्थलों की व्यवस्था की गई है।
पांच दिनों में सात लाख श्रद्धालुओं ने किए अयोध्या में रामलला के दर्शन, कार्तिक पूर्णिमा पर रिकॉर्ड बनने की उम्मीद
Latest Articles
पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्यस्था के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।...
गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...
पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों...
भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...
















