15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

देहरादून: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय प्रवास पर आज उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान वह गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सोमवार सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डा रमेश पोखरियाल निशंक की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद नड्डा चमोली जिले के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर में वह चमोली के सवाड में शहीद सम्मान यात्रा में शामिल होने के साथ ही सभा को संबोधित करेंगे। फिर वह अल्मोड़ा के लिए रवाना जाएंगे, जहां वह पार्टी की जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे।

रात्रि विश्राम के लिए वह रुद्रपुर पहुंचेंगे और वहां भी जिला स्तरीय कोर ग्रुप की बैठक लेंगे। अगले दिन 16 नवंबर को भाजपा अध्यक्ष रुद्रपुर में बंगाली समुदाय के साथ संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों और टोली बैठकों में भाग लेने का कार्यक्रम भी है। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अब तक के कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आगामी कार्यक्रमों के संबंध में विमर्श किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...