28.9 C
Dehradun
Wednesday, August 5, 2026


spot_img

युवा नेतृत्व में 60 प्लस के लक्ष्य से 2022 का चुनाव लड़ेगी भाजपा |Postmanindia

भाजपा की प्रदेश पदधिकारियों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी  के विकास कार्यों से जो सुखद माहौल है बूथ स्तर पर डटे कार्यकर्ताओ की बदौलत पार्टी 2022 में युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 60 से अधिक सीटें प्राप्त करेगी. पार्टी का युवा नेतृव और 60 प्लस नारा होगा. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी महीने में 10 दिन प्रवास करेंगे और इसमें मंत्री और विधायक भी होंगे जिससे जन सम्स्याओ का समाधान हो सके. यह कार्यक्रम 2 माह 70 विधान सभाओं में चलेगा. उन्होंने कहा कि आज देश दुनिया में सबसे बड़ा संगठन भाजपा का है और इसी संगठन के पास बूथ स्तर तक कार्यकर्ता है जो हर समय सेवा भाव से लोगों से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि हाल ही में आयोजित चिन्तन शिविर में कर्यक्रमो को लेकर रोड मैप बनाया गया है और दिसम्बर तक के कार्यक्रम तक फाइनल हो चुके हैं और अब गंभीरता से उनको अमल में लाने की जरुरत है.

सरकार ने विकास कार्य किए हैं और संगठन सेवा कार्यों में लगी है. कोविड की दूसरी लहर को इसके उदाहरण के तौर पर देखा जा सकता है. लेकिन जनता के बीच में पार्टी के प्रति जो सुखद और सकारात्मक माहौल है उसके लिए संगठन की कुशल रणनीति और बूथ स्तर तक तैयारी काफी अहम है. हर कर्यकर्ता को इस अभियान में जुटना होगा और इसी से 2022 का लक्ष्य प्राप्त होगा. सल्ट के उपचुनाव में भी संगठन ने इसे साबित किया और सरकार की विकास नीति पर मुहर लगी. संगठन में सभी मोर्चो से लेकर शक्ति केंद्र, और वार्ड स्तर तक जुटना होगा. पार्टी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी के नेतृत्व में 2017 से भी अधिक अंतर 60 से ज्यादा सीटों से विजय हासिल करेगी. धामी के सीएम बनने से युवाओ में खासा उत्साह है और निश्चित रूप से इसका लाभ भाजपा को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहा है तो राज्य में राजनैतिक ज़मीन तलाश रहे कुछ नए दल तरह तरह के अफवाह और हथकंडे अपना रहे हैं. लेकिन भाजपा के पक्ष में जो माहौल है उसके आगे उनके सभी प्रयास विफल साबित हो रहे हैं.

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश पदाधिकारियों संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संग़ठन है और हमारे पास विश्व सबसे बड़ा व प्रभावशाली नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश व देश मे भाजपा की सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है और सभी सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुचाने का कार्य कर रहे हैं. पार्टी समर्पित भाव से जन सेवा के कार्यो में जुटी है. मुख्यमंत्री ने  कहा कि जनता के हित में वो किसी भी स्तर तक जा सकते हैं साथ ही कहा कि उनकी प्रार्थमिकता जनता व जनहित ही रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा भी किसी भी कीमत पर बर्दास्त नही होगी. उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियो से मुलाक़ात हुई और उन्होंने विकास कार्यो में हर संभव मदद का अश्वासन दिया.

प्रदेश पदाधिकारी बैठक में  प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय ने सभी जिलाध्यक्षों से जिलों में सेवा ही संग़ठन कार्य के माध्यम से किये कार्यों की जिलावार समीक्षा की गई. साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय स्तर व प्रदेश स्तर से दिए गए कार्यों की बूथ स्तर तक किये कार्यों की जानकारी ली गई. बैठक में अजेय ने आगामी चुनाव की दृष्टि  कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए सभी जिलाध्यक्षों को सभी बुथों पर बीएलए -2 , शक्ति केंद्र सयोंजकों, पन्ना प्रमुखों का सत्यापन शीघ्र करने को कहा. उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के तहत 15 जुलाई से 20 जुलाई जिला कार्यसमितियों , व 21 जुलाई से 30 जुलाई तक मंडल कार्यसमितियों का सभी जिलों में आयोजन सुनिश्चित करने को कहा. 16 जुलाई को बूथ स्तर तक हरेला पर्व मनाने के तहत प्रत्येक बूथ पर 10 वृक्ष लगाने के लिए भी कहा गया. साथ श्री अजेय ने कहा कि जिलों में  नियमित बैठक, चर्चा,आम लॉगो से संवाद और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन को अवगत कराने को कहा.

यह भी पढ़ें: सिंचाई विभाग में रिक्त 2046 पदों पर जल्दी होगी भर्ती, कैबिनेट मंत्री महाराज ने दिए निर्देश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन...

0
नई दिल्ली। कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सूअरों के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षीणित...

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 19 लाख से अधिक परिवारों का बिजली...

0
नई दिल्ली। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत देशभर में 50 लाख से अधिक परिवारों को छतों पर सौर पैनल लगवाने का...

सर्वोच्च न्यायालय ने RBI को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने आज भारतीय रिज़र्व बैंक को साइबर धोखाधड़ी से जुड़े अवैध बैंक खातों से निपटने के लिए एक मानक संचालन...

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

0
नई दिल्ली।  राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। लोकसभा पहले ही...

सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी...

0
देहरादून। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के...