10.5 C
Dehradun
Thursday, January 22, 2026


उत्तराखंड में सरकार की अनुमति से दी जाएगी ब्लैक फंगस की दवाई |Postmanindia

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस की दवाई सरकार की अनुमति के बिना नहीं दी जा सकेगी, जी हाँ ब्लैक फंगस के उपचार के लिए दी जाने वाली दवाई एंफोटेरिसिन बी के वितरण पर पूरी तरह से सरकार का नियंत्रण रहेगा. यह दवाई केवल कोविड अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज और सरकार की अन्य मेडिकल संस्थानों को ही उपलब्ध कराई जाएगी. इसके लिए शासन ने बीते मंगलवार को एसओपी भी जारी कर दी है. सचिव स्वास्थ्य पंकज पांडेय ने एसओपी जारी करते हुए लिखा है कि ब्लैक फंगस की दवा का वितरण एक अलग व्यवस्था के तहत होगा. इस व्यवस्था के तहत प्रदेश में दवा के स्टोरेज और डिमांड की सप्लाई के लिए कुमाऊं में डॉ. रश्मि पंत और गढ़वाल में डॉ. कैलाश गुनियाल को नोडल बनाया गया है. इसी तरह अस्पतालों और अन्य संस्थाओं को कहा गया है कि वे दवा की मांग के बारे में दून मेडिकल कॉलेज के डॉ. नारायणजीत सिंह और कुमाऊं में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के डॉ. एसआर सक्सेना से संपर्क करेंगे.

जमा करनी होंगी दवा की खाली शीशियां

कालाबाजारी और जमाखोरी को रोकने के लिए दवा का उपयोग करने वाले अस्पतालों से कहा गया कि वे दवा की खाली शीशियों को जमा कराएंगे. दवा का अगर उपयोग नहीं होता है तो वह वापस करनी होगी. दवा की मांग भी दिन में दो बार की जा सकती है.

यह भी पढ़ें: कोविशील्ड की दूसरी डोज का नहीं है कोई कन्फ़्यूजन, पढ़ें क्या है नए नियम

spot_img

Related Articles

Latest Articles

स्टार्टअप इंडिया का दबदबा! 10 करोड़ डॉलर के क्लब में भारत के 166 युवा...

0
मुंबई: भारत ने युवा उद्यमियों की ओर से चलाई जा रही उच्च-मूल्य (हाई-वैल्यू) वाली कंपनियों की संख्या में चीन को पीछे छोड़ दिया है।...

ट्रंप के गाजा शांति परिषद को चीन ने दिखाई पीठ, इटली ने भी दिए...

0
नई दिल्ली। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की अध्यक्षता वाली गाजा शांति परिषद में शामिल होने पर अनिच्छा जताई है। कहा, चीन का...

‘सारे नाम होंगे सार्वजनिक, कानून हाथ में लिया तो होगी कार्रवाई’, SIR के दूसरे...

0
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सियासत तेज है। ऐसे में अब एसआईआर के दूसरे चरण...

ईरान ने मेरी हत्या कराई तो खत्म हो जाएगा उसका नामोनिशान- दावोस में ट्रंप...

0
नई दिल्ली। ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच तेहरान और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है।...

गीता प्रेस हर कालखंड में सनातन चेतना के उत्सव को जीवित रखने का सशक्त...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ’कल्याण’ के शताब्दी अंक...