28.8 C
Dehradun
Sunday, April 12, 2026


spot_img

बड़ी खबर: 10 वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षा रद्द और 12 वीं स्थगित |Postmanindia

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टाल दी हैं. 10वीं के सभी छात्र प्रमोट किए जाएंगे. 12वीं की फिलहाल टाल दी गई हैं. इस पर 1 जून को फैसला लिया जाएगा. 12वीं की परीक्षाएं, जो 4 मई से 14 जून तक होनी थीं, उन्हें टाल दिया गया है. सीबीएसई बोर्ड 1 जून को रिव्यू करेगा. इसके बाद 12वीं की परीक्षाओं पर फैसला किया जाएगा. एग्जाम से कम से कम 15 दिन पहले छात्रों को परीक्षाओं की सूचना दी जाएगी. 10वीं की परीक्षाएं कैंसल कर दी गई हैं. ये भी 4 मई से 14 जून तक होनी थीं. 10वीं के छात्र प्रमोट होंगे. बोर्ड इसके लिए एक क्राइटेरिया तय करेगा, जिसके तहत छात्रों को प्रमोशन मिलेगा. अगर कोई छात्र रिजल्ट को लेकर संतुष्ट नहीं है तो उसे परीक्षा देने का मौका दिया जाएगा. ये परीक्षाएं परिस्थितियों के सुधार के बाद ही कराई जाएंगी. ये फैसले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बुधवार दोपहर बैठक के बाद लिया गया.

इससे पहले कई नेता और राज्य सरकारें सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं टालने की मांग कर चुके हैं. इनमें दिल्ली और पंजाब भी शामिल हैं. 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से होनी थीं. ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन भी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को टालने की मांग कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ समेत पूर्व सीएम अखिलेश कोरोना पॉज़िटिव

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश से खत्म होगा एलपीजी संकट, युद्धविराम के बाद भारतीय ध्वज वाला पहला जहाज...

0
नई दिल्ली। भारतीय झंडे वाले एक और एलपीजी गैस टैंकर 'जग विक्रम' ने होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका...

सीजफायर के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में भेज दिए 13,000 सैनिक, फाइटर जेट...

0
नई दिल्ली। एक तरफ पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रुकवाने के लिए अपने यहां दोनों देशों के बीच शांति वार्ता करा रहा...

घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य; जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए...

0
नई दिल्ली।  सरकार ने कहा है कि देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। कल 51 लाख 50 हजार से...

पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच...

0
नई दिल्ली। पार्श्व गायिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया। भर्ती महान पार्श्व...

14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा, आशा रोडी बैरियर रहेगा टोल मुक्त

0
देहरादून। देहरादून दिल्ली एक्सप्रेस वे के लोकार्पण एवं देहरादून  में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  प्रस्तावित कार्यक्रम...