25 C
Dehradun
Friday, February 20, 2026


spot_img

भारतीय मानक ब्यूरो ने हरिद्वार जेल में आयोजित किया संवेदीकरण कार्यक्रम

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा ने स्वतंत्रता दिवस परजिला कारागार, हरिद्वार में कैदियों के लिए संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला कारागार प्रशासन से वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्या, प्रभारी जेलर विकास चन्द्रा, उप जेलर प्रमोद दानू और मुख्य फार्मासिस्ट आर.सी. गैरोला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में शुभकामना संदेश प्रेषित किए गए। संयुक्त निदेशक एवं वैज्ञानिक ‘डी’ नीलम सिंह, मानक संवर्धन अधिकारी सरिता त्रिपाठी और संसाधन व्यक्ति बिशन सिंह रावत ने कार्यक्रम का संचालन किया। कैदियों को मानकों के महत्व, गुणवत्ता नियंत्रण, हॉलमार्किंग और उपभोक्ता अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना को प्रोत्साहित करने वाले संदेश साझा किए गए।
कैदियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का वातावरण और भी प्रेरणादायी बन गया। यह संवेदीकरण कार्यक्रम कैदियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ और उन्हें समाज में जिम्मेदार नागरिक के रूप में पुनः स्थापित होने की दिशा में प्रेरित किया। भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा ने जिला कारागार प्रशासन, हरिद्वार का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां बोलीं- भारत बन सकता है एआई का पावरहाउस, तकनीक...

0
नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के तेज विस्तार के साथ देश के प्रमुख उद्योग लीडर्स ने इसे लोकतांत्रिक बनाने और हर नागरिक तक पहुंचाने की...

ईरान पर कभी भी हो सकता है अमेरिका का हमला, ट्रंप ने फिर दी...

0
नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दो टूक कहा है...

सीएए से जुड़े मामलों पर पांच मई से सुनवाई; स्टालिन के चुनाव को चुनौती...

0
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (2019) की सांविधानिक वैधता को चुनौती देने वाली आईयूएमएल समेत 200 से ज्यादा याचिकाओं...

जांच से खुलेंगे हादसे के रहस्य?: ‘जल्द जारी की जाएगी रिपोर्ट’, बारामती विमान हादसा...

0
नई दिल्ली: पुणे के बारामती में 28 जनवरी को हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मचा दी। इस हादसे में पूर्व...

नाबार्ड के आरआईडीएफ फंड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में नाबार्ड की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नाबार्ड के...