ऋषिकेश। पर्वतीय जिलों में हो रही बारिश के कारण मैदानी इलाकों में बह रहे बरसाती नदी, नाले उफान पर हैं। जिससे खतरा बढ़ गया है। ऐसे में ऋषिकेश में बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने दी जानकारी के तहत गंगा की सहायक नदी चंद्रभागा में एक जोड़ा बह गया। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।
त्रिवेणी घाट पुलिस चौकी के प्रभारी विनेश कुमार ने बताया कि चंद्रेश्वर नगर निवासी 26 वर्षीय पिंटू और उनकी पत्नी 25 वर्षीय लक्ष्मी मायाकुंड से नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। तभी उनका संतुलन बिगड़ा और वे नदी की तेज धाराओं में बह गए। घटना के तुरंत बाद जल पुलिस और एसडीआरएफ कर्मियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। लेकिन शाम को इसे रोकना पड़ा। हालांकि, शनिवार सुबह इसे फिर से शुरू किया गया। लेकिन अभी तक जोड़े का पता नहीं चल पाया है।
हरिद्वार के लक्सर के बालावाली पुल के पास एक युवक गंगा में नहाते समय गंगा की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। राफ्टिंग बोट के जरिए सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने गंगा के तेज बहाव में लगभग 5 किलोमीटर आगे तलाशी ली तो युवक नदी किनारे बेहोश अवस्था में मिला। युवक की पहचान आशु निवासी महाराजपुर रायसी के रूप में हुई।
घटना के मुताबिक, शनिवार को गंगा में नहा रहा युवक तेज बहाव में संतुलन बिगड़ने से बह गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ टीम को दी। सूचना पर एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ ने मौके पर ही उसे प्राथमिक उपचार दिया। समय पर मिली मदद से युवक की सांसें लौट आईं और वह सकुशल बच गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने एसडीआरएफ के इस सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की।
एसडीआरएफ के एसआई आशीष त्यागी ने बताया कि गंगा का बहाव इस समय काफी तेज है। युवक के डूबने की सूचना मिलते ही हमारी टीम तुरंत सक्रिय हुई और करीब 5 किलोमीटर तक खोजबीन के बाद उसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के गंगा में स्नान या तैरने का प्रयास न करें। मॉनसून सीजन में गंगा का जलस्तर और बहाव बढ़ा हुआ है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन लगातार स्नान करने वालों को सावधानी बरतने की अपील कर रही है।
ऋषिकेश में चंद्रभागा नदी में बहे दंपति, तीसरे दिन भी तलाश जारी
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















