24.2 C
Dehradun
Tuesday, September 22, 2026


spot_img

अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, तीन दर्जन यात्रियों की मौत, कई घायल

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन लोग घायल हो गए। बस में 60 यात्री सवार थे। कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने 36 लोगों के मरने की पुष्टि की है जबकि अभी रेस्क्यू अभियान जारी है। बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। सीएम धामी ने हादसे केगंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना के मृतकों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा सल्ट बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊं मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात की। साथ ही सीएम ने घटना की जानकारी लेते हुए बचाव और राहत कार्य में तेजी से करने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम राहत बचाव कार्य में जुटी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए हैं। अल्मोड़ा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि दुर्घटना की जांच कराई जा रही है।    यह हादसा अल्मोड़ा जिले के सल्ट के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास घटित हुआ, जहां गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को एंबुलेंस की मदद से रामनगर सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। तीन गंभीर घायलों को रामनगर हॉस्पिटल से ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। सुबह करीब 8ः30 बजे यह दुर्घटना हुई।
मृतकों में दिनेश पुत्र मान सिंह निवासी भैरंगखाल, पौड़ी गढ़वाल, चारू देवी पत्नी मनोज रावत निवासी रामनगर नैनीताल, मनोज रावत पुत्र दर्शन सिंह निवासी रामनगर नैनीताल, दीपू पुत्र चमन सिंह निवासी बरात पौड़ी गढ़वाल, गोपी पुत्र दीपू निवासी बरात पौड़ी गढ़वाल, आदित्य राम पुत्र मनोहरराम निवासी सुनडोला पौड़ी गढ़वाल, सौनी पत्नी परवनी निवासी दिगोली, धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल, दिलवर सिंह पुत्र राजे सिंह निवासी विरखेत पौड़ी गढ़वाल, प्रवीन नेगी पुत्र बृजमोहन निवासी बोहरा पौड़ी गढ़वाल, मानवी ध्यानी पत्नी राकेश ध्यानी निवासी बरात पौड़ी गढ़वाल, परवीन दत्त पुत्र ईश्वरीदत्त निवासी खेतूबाखल पौड़ी गढ़वाल, नरीज ध्यानी पुत्र विनोद ध्यानी निवासी रुईडाली पौड़ी गढ़वाल, धनपाल उर्फ यशपाल सिंह पुत्र कुन्दन सिंह निवासी परखोली पौड़ी गढ़वाल, आदित्य रावत पुत्र मोहन सिंह निवासी डोबा पौड़ी गढ़वाल, शाका देवी पत्नी दर्शनलाल निवासी उडीमल्ला पौड़ी गढ़वाल,
दर्शन लाल पुत्र अनूपलाल निवासी मझेडा अल्मोड़ा, रवि भारद्वाज पुत्र सुरेशानन्द निवासी जामणी सल्ट अल्मोड़ा, मीनाक्षी पत्नी परवीन सिंह निवासी कैनाथमल्ला पौड़ी गढ़वाल, सलोनी पुत्री जगमोहन सिंह निवासी कैनाथमल्ला पौड़ी गढ़वाल, रविन्द्र सिंह पुत्र चरन सिंह निवासी आमपोखरा रामनगर, रश्मि रावत पुत्री मोहन सिंह निवासी धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल, दयावन्ती पांथरी पत्नी रामप्रसाद निवासी धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल, शुभम पुत्र नरेन्द्र प्रसाद निवासी धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल, बनवारी लाल पुत्र रामलाल निवासी रणथमल्ला सल्ट अल्मोड़ा, नीरज ध्यानी पुत्र विनोद ध्यानी निवासी रुडोली सल्ट अल्मोडा, विशाल पुत्र धनपाल निवासी निवासी धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल, प्रवीन रावत पुत्र भोपाल सिंह निवासी दिगोली पौड़ी गढ़वाल, विनायक मेंदोलिया पुत्र बृजमोहन निवासी दिगोली पौड़ी गढ़वाल, प्रवीन नेगी पुत्र बृजमोहन निवासी ई 76 तोमर कॉलोनी बोराड दिल्ली, आयुष मंदोलिया पुत्र सुभाष चंद्र मंदोलिया निवासी पाल तल्ला धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल, प्रवीण सिंह पुत्र भजन सिंह निवासी पाल तल्ला धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल, राकेश ध्यानी पुत्र रामानंद ध्यानी निवासी पाल तल्ला धूमाकोट पौड़ी गढ़वाल, सुमन नेगी पत्नी वीरेद्र सिंह निवासी मधुबन कॉलोनी पीरूमदारा रामनगर नैनीताल शामिल हैं, तीन शवों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायलों में अशोक, राहुल, भरत, वीरेन्द्र सिंह नेगी, विशाल, जगदीप, हरीश चन्द्र, विपाशु, आकाश, प्रदीप, रमेश, वैष्णवी, शिवानी, गिरीश, रोबिन, अक्षीता, अंजली, प्रमिला, सूरजपाल, विनोद पोखरियाल, अवनी, अमन आयुष शामिल हैं व एक की शिनाख्त नहीं हो पाई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...