12.4 C
Dehradun
Wednesday, January 21, 2026


राजस्थान जा रही बस गुरुग्राम में पलटी: बीच से फट गई गाड़ी की छत, पुलिसकर्मी की मौत; 20 घायल

पटौदी: गुरुग्राम एनएच-48 स्थित पचगांव चौक के पास शनिवार की सुबह करीब 9.30 बजे दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही राजस्थान परिवहन निगम की बस एक वैगनार कार को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 20 सवारियों को चोटें आईं। हादसे में घायल हुए अलवर (राजस्थान) के मौलावास गांव निवासी व दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार (39 वर्षीय) की मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, बस के परिचालक व एक बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
शनिवार की सुबह राजस्थान परिवहन निगम की बस दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। बस जैसे ही पचगांव चौक पर पहुंची तो बिलासपुर की ओर से एक वैगनार कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर चढ़ने लगी। बताया जा रहा है कि बस काफी तेज रफ्तार में चल रही थी। कार चालक ने बस से पहले निकलने का प्रयास किया लेकिन वह कार को निकाल नहीं पाया। वहीं, कार को अचानक हाईवे पर आया देखकर राजस्थान रोडवेज बस के चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बस अनियंत्रित हो करीब 50 मीटर दूर जाकर पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। हाईवे पर चल र मौके पर गाड़ियां रुक गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
लोगों और पुलिस ने मिलकर पलटी हुई बस से सवारियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पतालों में पहुंचाया। पुलिस के अनुसार बस के परिचालक और एक बच्चे को गंभीर हालत में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, छह लोगों को प्रकाश अस्पताल मानेसर भेजा गया है, जबकि नौ साल की बच्ची अराध्या सहित चार लोगों रामकिशन, विश्वास, आस्था को बिलासपुर के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटी हुई बस और वैगनआर कार को हाईवे से हटाकर साइड किया और यातायात संचालन को सुचारू कर दिया है। बस में सवार कोटपुतली निवासी राम ने बताया कि हादसे में उसके हाथ में चोट आई है। उन्होंने बताया कि राजस्थान परिवहन निगम की बस शनिवार की सुबह करीब सात बजे दिल्ली के सराय काले खां से चली थी। एक अन्य सवारी शाहपुरा के लिए बस में बैठी थी, लेकिन चालक द्वारा तेज गति व लापरवाही से बस चलाने के कारण वह व्यक्ति धौला कुआं ही उतर गया।
दिल्ली के शाहदरा निवासी आस्था राघव अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ निमराना जाने के लिए सराय काले खां से राजस्थान परिवहन की बस में बैठी थी। आस्था ने बताया कि चालक बस को तेज रफ्तार में चला रहा था। उसने कई बार चालक को बस धीरे चलाने के लिए कहा था लेकिन चालक ने बस को तेज गति व लापरवाही से चलाया। तेज गति में बस चलने के कारण ही कार को बचाते हुए अनियंत्रित होकर पलट गई। अगर बस चालक तय गति में बस चलाता तो यह हादसा नहीं होता। महिला आस्था की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बिलासपुर थाना में बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी बिरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। कार सवारों के बारे में भी अभी कोई पता नहीं है। कार के चालक व उसमें सवारों के बारे में भी पता चल रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस की सीपी सैल में बतौर हेड कॉन्स्टेबल तैनात अशोक कुमार अपनी ड्यूटी खत्म करके राजस्थान परिवहन की बस में सवार होकर अपने गांव मौलावास जा रहे थे। हालांकि उन्हें अपनी बेटी के साथ दिल्ली से अपने घर जाना था, लेकिन ड्यूटी पर देरी होने के कारण अशोक कुमार अकेले ही दिल्ली से बस में सवार हुए थे।
मृतक हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार के भाई ने बताया कि उसके भाई के दो बच्चे एक लड़का व एक लड़की है। लड़की दिल्ली में स्नातक की पढ़ाई कर रही है। शनिवार को उसके भाई अशोक कुमार व भतीजी एक साथ गांव मौलावास के लिए दिल्ली से चलना था, लेकिन अशोक कुमार ने ड्यूटी पर देरी होने के कारण बेटी को घर चले जाने के लिए कह दिया था। ऐसे में अशोक कुमार की बेटी पहले गई बस से मौलावास गांव के लिए रवाना हो गई। अशोक कुमार राजस्थान परिवहन निगम की अन्य बस से मौलावास के लिए रवना हुआ था। पचगांव चौक के पास बस व कार के बीच हुए हादसे में अशोक कुमार की मौत हो गई।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव...

भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव...

0
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालते ही संगठन को सीधे चुनावी मोड में डाल दिया है।...

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बोलीं: दुनिया में चल रही ‘स्पेस रेस’, लक्ष्य है चांद...

0
नई दिल्ली: प्रसिद्ध अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा है कि इस समय दुनिया में एक तरह की ‘स्पेस रेस’ जरूर चल रही...

बांग्लादेश के हालात और बिगड़ेंगे?: भारत का बड़ा फैसला, अधिकारियों के परिवारों को वापस...

0
नई दिल्ली। कूटनीतिक तनातनी के बीच भारत ने सुरक्षा कारणों से बांग्लादेश को नॉन फैमिली श्रेणी में डाल कर वहां विभिन्न मिशनों में तैनात...

भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन की पहली बड़ी बैठक, विकसित भारत बनाने...

0
नई दिल्ली। नितिन नवीन को 20 जनवरी को औपचारिक तौर पर भाजपा का नया अध्यक्ष घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही भाजपा...