नई दिल्ली: कैबिनेट ने इस वित्त वर्ष से शुरू होने वाले छह वर्षों के लिए 25,060 करोड़ रुपये के निर्यात संवर्धन मिशन को मंजूरी दी है। बुधवार को सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि निर्यात संवर्धन मिशन के तहत एमएसएमई निर्यातकों को ब्याज अनुदान प्रदान किया जाएगा।
सरकार ने बुधवार को निर्यात संवर्धन मिशन को मंजूरी दे दी। इस मिशन के लिए चालू वित्त वर्ष से शुरू होकर छह वित्त वर्षों के लिए 25,060 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। इस मिशन को दो उप-योजनाओं – निर्यात प्रोत्साहन और निर्यात दिशा – के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।
सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह एक बहुत व्यापक मिशन है और इससे निर्यात के पूरे निर्यात पारिस्थितिकी तंत्र को मदद मिलेगी। इस मिशन के तहत वस्त्र, चमड़ा, इंजीनियरिंग, समुद्री व रत्न व आभूषण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
सरकार के इस कदम से घरेलू निर्यातकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से पैदा हुई वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है। अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाया है।
निर्यात बढ़ाने के लिए बड़ा फैसला, कैबिनेट से 25060 करोड़ रुपये के निर्यात संवर्धन मिशन को मंजूरी
Latest Articles
ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक में संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति से स्वीकार
नई दिल्ली। ब्रिक्स खेल मंत्रियों की बैठक का समापन आज आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में हो गया। इसमें ब्रिक्स खेल संयुक्त घोषणा पत्र सर्वसम्मति...
नाथूला दर्रे के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा संपन्न, 464 श्रद्धालु हुए शामिल
नई दिल्ली। सिक्क्मि के नाथूला दर्रे के रास्ते से होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा आज संपन्न हो गई। इसके माध्यम से 464 तीर्थ यात्रियों...
प्रधानमंत्री मोदी ने निजी अंतरिक्ष क्षेत्र से नवाचार की वैश्विक छवि बनाने का आग्रह...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप्स ने सरकार में अपना विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र...
आईसीएआर महानिदेशक ने मृदा डेटाबेस को कृषि विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार बताया
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट ने कहा कि राष्ट्रीय मृदा सर्वेक्षण और भूमि उपयोग नियोजन ब्यूरो द्वारा...
गृह मंत्री अमित शाह राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले नौवें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में भाग लेंगे।
दो दिवसीय यह...

















