26.2 C
Dehradun
Saturday, September 5, 2026


spot_img

आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हुआ: उपसभापति

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया है, और सभी सदस्यों को डिजिटल उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने ये बातें राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय ‘प्रारंभ’ कार्यशाला के समापन भाषण में कही।

श्री हरिवंश ने कहा कि यह कार्यक्रम सदन के नियमों, प्रक्रियाओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों से सदस्यों को परिचित कराने के लिए सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है, ताकि वे सदन में प्रभावी भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि सदस्यों का सीखना इस कार्यक्रम के साथ समाप्त नहीं होता, बल्कि यह आत्म-सुधार की निरंतर प्रक्रिया की शुरुआत मात्र है।

उपसभापति ने नवनिर्वाचित सदस्यों को उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें संसदीय कार्यप्रणाली की बारीकियों और राज्यसभा सचिवालय के विभिन्न पहलुओं से परिचित होने में मदद की है

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...