26.2 C
Dehradun
Saturday, March 28, 2026


spot_img

178 लाख की लागत से बनी दून विहार पेयजल योजना का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी विधानसभा के अंतर्गत राज्य सैक्टर कार्यक्रम से निर्मित दून विहार पेयजल योजना (लागत 178.44 लाख) का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण स्थल पर वृक्षारोपण किया और सभी क्षेत्र वासियों को बधाई भी दी।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इससे पहले 20 अप्रैल को हमने सीवर पंपिंग स्टेशन का भूमि पूजन किया था जो दो करोड़ 95 लाख की लागत से निर्मित होगा। सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा जो 1.70 करोड़ से निर्मित होगी। दून विहार क्षेत्र में लगभग 97 प्रतिशत बंच केबलिंग का कार्य पूर्ण हो गया है, मात्र 800 मीटर से कम का कार्य भी जल्द पूरा किया जाएगा। पार्क का निर्माण भी अतिशीघ्र किया जाएगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार जनता के द्वार के नारे तथा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के ध्येय के साथ कार्य कर रही है। मंत्री ने ओवरहैड टैंक के लिए भूमि देने के लिए मंदिर समिति के सदस्यों को आभार भी जताया। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उत्तराखंड को दी गई बड़ी सौगात वंदे भारत ट्रेन के लिए उनका आभार भी प्रकट किया।

गौरतलब है कि इस योजना से दून विहार की 1620 जनसंख्या को जलापूर्ति की जायेगी। योजना में निर्मित 01 नग नलकूप से 350 एलपीएम का श्राव प्राप्त हुआ है एवं 200 कि०ली० क्षमता के जलाशय के निर्माण उपरान्त पम्प हाऊस से राईजिंग मेन की लाईन को उक्त जलाशय से जोडा गया है एवं 370 मीटर नयी वितरण प्रणाली बिछाकर दून विहार में पर्व बिछी वितरण प्रणाली से जोड दून विहार क्षेत्रवासियों को जलापूर्ति की जा रही है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सीबीआई ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे...

0
नई दिल्ली: केंद्रीय अनवेषण ब्‍यूरो ने सिम कार्ड साइबर धोखाधडी के सिलसिले में छह स्‍थानों पर छापे मारे हैं और दो अभियुक्‍तों को गिरफ्तार...

PM की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक: राज्यों को सप्लाई चेन दुरुस्त रखने के निर्देश,...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक डिजिटल माध्यम से हुई। बैठक में पश्चिम एशिया...

उपराष्ट्रपति ने कहा कि सच्ची पत्रकारिता को निष्पक्ष, वस्तुनिष्ठ और समाज के व्यापक हितों...

0
नई दिल्ली: रामनाथ गोयनका पत्रकारिता उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में उपराष्ट्रपति ने जवाबदेही सुनिश्चित करके लोकतंत्र को मज़बूत करने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका का...

सरकार ने नए सिरे से मंत्रियों को बांटे जिलों के प्रभार

0
देहरादून। कैबिनेट विस्तार के बाद अब सरकार ने नए सिरे से सभी मंत्रियों को जिलों के प्रभारी मंत्री बना दिए हैं। नियोजन विभाग ने...

समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

0
देहरादून। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री खजान दास ने विधानसभा स्थित सभागार कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा...