17.8 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

कैलोरी-प्रोटीन का हिसाब, ताकि फिटनेस ना हो खराब

देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में खिलाड़ियों के खाने की टेबल पर हर आइटम के सामने उसका नाम तो है ही, कैलोरी-प्रोटीन का हिसाब भी डिस्पले किया जा रहा है। जैसे-साग चना, कैलोरी 140 से लेकर 160 ग्राम। प्रोटीन-आठ से दस ग्राम। यह मात्रा प्रति सौ ग्राम के हिसाब से निर्धारित की गई है। इसका मकसद एक ही है। खिलाड़ी खाना खाते हुए अपनी फिटनेस का भी ध्यान रखें।
खाने के काउंटर पर अरूणाचल की वुशु टीम की खिलाड़ी ग्यामर कामा से जब खाने की गुणवत्ता पर बात की गई, तो उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक थी। ग्यामर कामा का कहना है-खाने में प्रोटीन-कैलोरी की मात्रा डिस्पले करना अच्छा कदम है। इन स्थितियों के बीच, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर मेें खाना बनाने के लिए दो किचन तैयार की गई हैं। ज्यादातर खाना यहीं पर बन रहा है। परेड ग्राउंड भी यहीं से खाना बनाकर भेजा जा रहा है। वहां पर खेल की स्पर्धाएं अलग से आयोजित की जा रही हैं। खिलाड़ियों को परेड ग्राउंड में भी गरम खाना मिले, इसलिए वहां खेल स्थल पर सेटेलाइट किचन बनाया गया है। कैटरिंग की व्यवस्था देख रहे अवधेश ढौंडियाल के अनुसार-खिलाड़ियों को निर्धारित डाइट प्लान के अनुरूप ताजा भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा खाने में तेज मसालों का प्रयोग कम से कम किया जा रहा है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और परेड ग्राउंड में खाने के लिए कुल 18 प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां पर खिलाड़ियों, स्टॉफ, अफसर, मीडिया के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। पहाड़ी व्यंजन, मिलेट्स किए जा रहे पसंदः राष्ट्रीय खेलों के दौरान पहाड़ी व्यंजन, मिलेट्स का भी प्रमोशन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इसकी ब्रांडिंग करते रहे हैं। इसे खिलाड़ी पसंद भी कर रहे हैं। खिलाड़ियों को खाने में झंगोरा राइस, बाड़ी, आलू के गुटके और गहथ, उड़द की मिक्स दाल भी परोसी जा रही है। उड़ीसा की रग्बी की टीम के खिलाड़ी गणेश का कहना है कि खाने में मिलेट्स भरपूर मात्रा में मिल रहा है। यह अच्छा प्रयास है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान समिति द्वारा...

चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा-2026 की तैयारियों के संबंध में कहा कि चार धाम यात्रा प्रदेशवासियों के लिए एक अत्यंत...

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 177 दीक्षार्थियों ने ली पीएच.डी....

0
श्रीनगर गढ़वाल।  हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ योगेन्द्र नारायण की...

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को किया गया समर्पित

0
देहरादून। परेड ग्राउंड में निर्मित ऑटोमेटेड पार्किंग जनमानस को समर्पित, शहर को जाम से मिलेगी राहत मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा जनपद देहरादून के परेड ग्राउंड...

मुख्यमंत्री ने सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को प्रेमनगर, देहरादून स्थित सनातन धर्म मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।...